Weekly numerology (2.11.2026 से 08.11.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 04:48 PM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। सरकारी कार्यों से जुड़े मामलों में भी प्रगति होने की संभावनाएँ बनती हैं। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में निजी जीवन की ओर आपका ध्यान अधिक केंद्रित रहेगा। रविवार का दिन नई योजनाएं बनाने और किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करनेके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन आलस मे आकर चीजों को टाल देंगे।

 उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। रविवार का व्रत करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। किसी काम को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मानसिक रूप से थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक चिंताओं से दूर रहने का प्रयास करें।

उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोग किसी नए काम या प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। शिक्षा और सलाह देने से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। अहंकार की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें। काम थोड़ी धीमी गति से होगा।

उपाय: गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। बृहस्पतिवार का व्रत करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। तकनीक, रिसर्च या विदेशी संपर्कों के माध्यम से अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। हालांकि, किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन से जुड़ी परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में कुछ नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करें। यात्रा सफल रहेंगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

 मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार और कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी समझदारी और बातचीत के कौशल से नए अवसर प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी नए काम को अपने कारोबार में जोड़ने की योजना भी बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। हालांकि, कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। बेकार की बहस और लड़ाई-झगड़े से दूर रहने का प्रयास करें।

उपाय: गणेश जी की आराधना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी। किसी दिखावे में आकर कोई फैसला न लें। अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर, प्रॉपर्टी या सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुराने कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। रिसर्च, अनुसंधान और आध्यात्मिक विषयों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। विदेशी काम या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि, किसी भी निर्णय को भावनाओं में आकर लेने से बचें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। रविवार के दिन नई योजनाएँ बनाने और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।

उपाय: काले सफेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पुराने अनुभवों के आधार पर लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। विदेशी काम या आधुनिक तकनीक से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावनाएं बनती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर काम करने की कोशिश करें। कार्य धीरे होंगे लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएं अच्छी है।

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। अपने प्रयासों से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों को लेकर कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रयास करें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!