Kundli Tv- पति-पत्नी की राशि हो Same, तो एेसी होती है Married Life

Edited By Updated: 31 Aug, 2018 10:30 AM

marriage in same zodiac

जैसे कि सब जानते होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। इसके अनुसार हर राशि का ग्रह स्वामी अलग-अलग होता है। इन राशियों के आधार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
जैसे कि सब जानते होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। इसके अनुसार हर राशि का ग्रह स्वामी अलग-अलग होता है। इन राशियों के आधार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इन राशियों के जरिए व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी बातों को जान सकता है। तो आइए आज जानते हैं कि एक समान राशि वालों लोगों की शादी हो जाए तो उनके ग्रहों के अनुसार उनका जीवन कैसा होता है। 
PunjabKesari
मेष और मेष (ग्रह स्वामी- मंगल)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि को बहुत ही मेहनती कहा गया है। अगर इस राशि के लड़का-लड़का की शादी होती है तो उनकी जीवन बहुत सुखी रहता है।

वृषभ और वृषभ (ग्रह स्वामी- शुक्र)
माना जाता है कि इस राशि के जातकों की आपस में शादी शुभ मानी जाती है। ये एक-दूसरे के साथ प्रेम से अपना जीवन बिताते हैं।

मिथुन और मिथुन (ग्रह स्वामी- बुध)
इस राशि के लोग काफी शांत होते हैं। ये किसी भी हालात में गुस्से को अपने आप पर हावी नहीं होने देते। लेकिन कहा जाता है कि इस राशि के लोग अधिक चिंतित रहते हैं, जिस वजह से इनके वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख की कमी रहती है।
PunjabKesari
कर्क और कर्क (ग्रह स्वामी- चंद्र)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर इस राशि के दो जन आपस में शादी करते हैं तो इनके बीच वाद-विवाद होता रहता है। जिस कारण इनकी मैरिड लाइफ में तानव बढ़ता है।

सिंह और सिंह (ग्रह स्वामी- सूर्य)
इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं, लेकिन आमतौर पर इनका जीवन सुखी रहता है।

कन्या और कन्या (ग्रह स्वामी- बुध)
माना जाता है कि अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनके बीच हमेशा असंतुष्टी का भाव रहता है।
PunjabKesari
तुला और तुला (ग्रह स्वामी- शुक्र)
ज्योतिष के अनुसार ये लोग अपने जीवन में मस्त रहने वाले होते हैं। ये किसी भी बात की अधिक चिंता नहीं करते। इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी रहता है।

वृश्चिक और वृश्चिक (ग्रह स्वामी- मंगल)
इस राशि के दंपत्ति के बीच बहुत विवाद होते हैं। जिस कारण इन्हें हर समय चिंता और तनाव का सामना करना पड़ता है।

धनु और धनु (ग्रह स्वामी- गुरु)
माना जाता है कि अगर इन राशि के दो लोगों की शादी होती है तो इनका जीवन सुखी रहता है।

मकर और मकर (ग्रह स्वामी- शनि)
इस राशि के लोग भी सुखी रहते हैं। ज्योतिष में इनकी शादी को सफल माना जाता है।
PunjabKesari
कुंभ और कुंभ (ग्रह स्वामी- शनि)
मेष राशि की ही तरह ये राशि भी मेहनती मानी जाती है। अगर ये दोनों शादी करते हैं तो इनका जीवन सुख व आनंद में व्यतीत होता है।

मीन और मीन (ग्रह स्वामी- गुरु)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी माना जाता है। इनकी शादी सफल मानी जाती है। 
अगर नहीं बन रहे हैं काम तो अपनाएं ये टोटके (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!