Mangal Rashi Parivartan 2020: 8 राशियों पर 60 दिन मेहरबान रहने वाले हैं मंगल

Edited By Updated: 16 Dec, 2020 12:52 AM

mars transit

नव ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त अत्यंत साहसी, निडर व पराक्रमी ग्रह मंगल 24 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी मेष राशि में आ रहे हैं । मंगल ग्रह के

Mars transit 2020: नव ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त अत्यंत साहसी, निडर व पराक्रमी ग्रह मंगल 24 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी मेष राशि में आ रहे हैं । मंगल ग्रह के इस राशि परिवर्तन पर देश के ज्योतिष जगत की निगाहें भी टिकी हैं। मंगल ग्रह मेष राशि में करीब 60 दिन रहेंगे यानी 22 फरवरी तक वह अपनी मेष राशि में गोचर करने के बाद फिर शुक्र की वृषभ राशि में चले जाएंगे। इन 60 दिनों के दौरान वह 8 राशियों को सौगाते देंगे और उनका मंगल करेंगे।
PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan
Mangal Ka Mesh Rashi Me Parivartan
अपनी मेष राशि में मंगल ग्रह का यह गोचर फ़लित ज्योतिष दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। मंगल ग्रह जब अपनी मेष राशि में आ रहे हैं तो सैन्य मोर्चे पर हमारा देश और शक्तिशाली होगा। हमारी सैन्य ताकत बढ़ेगी।
PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan
Mangal Rashi parivartan effects on India
मंगल के राशि परिवर्तन का रियल स्टेट पर भी  सुखद असर पड़ेगा क्योंकि मंगल भूमि के मालिक होते हैं। करोना संकट के बीच जो रियल एस्टेट का काम थम गया है, वह अब गति पकड़ेगा।  प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। देश के उद्योग धंधों को भी बल मिलेगा और देश में तैयार होने वाले उत्पादों की मांग बढ़ने लगेगी। मंगल ग्रह का यह गोचर 8 राशियों के मंगलकारी साबित होगा।

PunjabKesari Mangal Rashi Parivartan
Mangal Rashi parivartan effects on all zodiacs
मेष राशि वालों को अपने लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा लेकिन लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।

वृषभ राशि वाले वाहन व प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य पक्ष का ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर वाद विवाद से भी दूर रहना होगा अन्यथा कोई दिक्कत आ सकती है।

मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर बहुत बढ़िया रहेगा और मिथुन राशि वालों की आमदनी भी बढ़ेगी। प्रमोशन भी होगी। नए लोगों से मुलाकातें भी होंगी और यश-मान बढ़ेगा।

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर दशम भाव में हो रहा है इसलिए प्रमोशन वेतन वृद्धि तरक्की के योग बनेंगे और एनर्जी लेवल बढ़ेगा।

सिंह राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी। समाज में रुतबा बढ़ेगा।

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। कैरियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का भी ख्याल रखना होगा और इन्वेस्टमेंट के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है।

तुला राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा और अगर नौकरी पेशा है तो प्रमोशन का योग बनेगा। प्रतिष्ठा और आमदनी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा और जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा परिवारिक मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा और घर में विलासिता पूर्ण सामग्री पर धन खर्च करेंगे।

मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से थोड़ा बचना होगा और कार्यक्षेत्र में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।

कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा लेकिन स्वास्थ्य पक्ष का ध्यान रखना होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला रहेगा, जहां पैतृक व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे, वहीं अचानक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव पड़ सकता है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!