Compound Wall Vastu: चारदीवारी के भीतर छिपा है सुख-समृद्धि का राज, सिर्फ कमरे ही नहीं, घर का पूरा परिसर भी मांगता है मास्टर प्लानिंग

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 04:18 PM

compound wall vastu

Home Site Planning: घर बनाते समय केवल कमरों के वास्तु पर ध्यान न दें। जानें कम्पाउंड वॉल के अंदर बोरिंग, सैप्टिक टैंक और ड्रेनेज की सही योजना क्यों आवश्यक है। पढ़ें पूरी वास्तु गाइड।

Home Site Planning: अक्सर जब हम घर के वास्तु की बात करते हैं, तो हमारा ध्यान केवल भवन के अंदर बने कमरों, मुख्य द्वार, रसोई, बेडरूम और पूजा स्थान तक सीमित रहता है। जबकि वास्तव में घर केवल चार दीवारों के भीतर बनी हुई इमारत का नाम नहीं है। कम्पाउंड वॉल यानी चारदीवारी के अंदर आने वाला पूरा परिसर भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

PunjabKesari Compound Wall Vastu
जिस प्रकार भवन के अंदर की बनावट और व्यवस्था महत्वपूर्ण होती है, उसी प्रकार चारदीवारी के अंदर स्थित अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, बोरिंग, सैप्टिक टैंक, जमीन की ऊंचाई-नीचाई, पार्किंग, ड्रेनेज, प्लांटर्स और अन्य निर्माण भी घर की उपयोगिता, सुविधा और समग्र व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। इन व्यवस्थाओं को बिना उचित योजना के कहीं भी बना देने से कई बार महत्वपूर्ण वास्तुदोष आ जाते  हैं, साथ ही भविष्य में जल निकासी, सीलन, रख-रखाव, पाइपलाइन और आवागमन जैसी व्यावहारिक परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। इसलिए घर का नक्शा बनाते समय केवल भवन की प्लानिंग न करके चारदीवारी के अंदर के पूरे परिसर की योजना पहले से तैयार करना आवश्यक होता है।

PunjabKesari Compound Wall Vastu
एक अच्छा घर केवल सुंदर कमरों और आकर्षक इंटीरियर से नहीं बनता। मुख्य भवन और उसकी चारदीवारी के बीच का पूरा परिसर भी घर की समग्र योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

PunjabKesari Compound Wall Vastu
वास्तु को केवल छोटे-छोटे सामान, सजावटी वस्तुओं या बाद में किए जाने वाले उपायों तक सीमित करने के बजाय भवन की वास्तविक बनावट और पूरे परिसर की सही प्लानिंग पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए जब भी घर बनाने की योजना बनाएं, तो केवल यह तय न करें कि चारदीवारी के अंदर भवन कहां बनेगा। यह भी तय करें कि चारदीवारी के अंदर बचा हुआ पूरा परिसर किस प्रकार व्यवस्थित होगा।
PunjabKesari Compound Wall Vastu
सही योजना से घर केवल देखने में सुंदर नहीं बनता, बल्कि वह व्यवस्थित, सुविधाजनक, सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोगी भी रहता है और जीवन में किसी प्रकार की समस्याएं भी नहीं आती।

PunjabKesari Compound Wall Vastu
वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Compound Wall Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!