Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा

Edited By Updated: 22 Mar, 2023 09:31 AM

mata vaishno devi

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दिव्यांग श्रद्धालुओं को इस बार भी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यह जानकारी सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mata Vaishno Devi: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दिव्यांग श्रद्धालुओं को इस बार भी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यह जानकारी सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रशासन द्वारा निहारिका में एक हैल्पडैस्क भी बनाया गया है जिस पर वरिष्ठ नागरिक सहित दिव्यांग श्रद्धालु श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा चलाई जा रही बैटरी कार, हैलीकॉप्टर सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

एस.पी. कटड़ा अमित भसीन ने बताया कि चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी के मद्देनजर जिला पुलिस ने कटड़ा सहित वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों को अधिक कड़ा किया गया है ताकि दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ सादा निवास में भी जवान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सी.सी.टी.वी. कैमरे व ड्रोन से भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर पुलिस प्रशासन की तीखी नजर है। कुल मिलाकर नवरात्रों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी है।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!