Mata Vaishno Devi news : मां वैष्णो देवी के दरबार में अब तक करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने किया नमन

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 09:00 AM

mata vaishno devi news

कटड़ा (अमित): चैत्र के चौथे नवरात्रे को भी मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा जिसके चलते पंजीकरण कक्ष में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

कटड़ा (अमित): चैत्र के चौथे नवरात्रे को भी मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा जिसके चलते पंजीकरण कक्ष में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वहीं बाणगंगा दक्षिणी ड्योढ़ी प्रवेश द्वार पर भी श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु पर्याप्त जांच के बाद मां भगवती के जयकारे लगाते हुए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। 

आंकड़ों की बात करें तो जारी नवरात्रों के दौरान अब तक 1,49,905 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्र पर 31,690, जबकि दूसरे नवरात्र पर 34,452  और तीसरे नवरात्र पर 40,600 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी भवन पर स्थित प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। रविवार को भी 43,163 श्रद्धालुओं ने शाम 4.30 बजे तक यात्रा  र.एफ.आई.डी. कार्ड हासिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था जिसके बाद यात्रा पंजीकरण कक्ष बंद कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!