Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Jun, 2026 10:07 AM

माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते रविवार को भी यात्रा प्रबंधन को विशेष कदम उठाने पड़े। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रा पंजीकरण हेतु स्थापित आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडैंटिफिकेशन) काऊंटरों को...
कटड़ा (अमित): माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते रविवार को भी यात्रा प्रबंधन को विशेष कदम उठाने पड़े। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रा पंजीकरण हेतु स्थापित आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडैंटिफिकेशन) काऊंटरों को निर्धारित समय से करीब चार घंटे पहले ही बंद कर दिया गया। रविवार की शाम करीब 6:15 पर आर.एफ.आई.डी. लेकर भवन की ओर प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 47000 के पार हो जाने के चलते अंतत: पंजीकरण कक्ष बंद कर दिया गया।
श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को लगातार सार्वजनिक उद्घोषणा (अनाऊंसमैंट) के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि वे सुरक्षित स्थलों पर ठहरें तथा सोमवार सुबह पंजीकरण कक्ष खुलने तक प्रतीक्षा करें। प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित क्षमता के अनुरूप बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ