October 2021 Rashifal: 1 महीने तक इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

Edited By Updated: 01 Oct, 2021 02:23 PM

monthly horoscope october

टैरो कार्ड्स में टोटल 78 कार्ड्स होते हैं। इनमें से 22 मेजर आरकेना कार्ड्स होते हैं और 56 माइनर आरकेना कार्ड्स होते हैं। आरकेना मतलब कोई भी रहस्य को उजागर करना। टैरो कार्ड्स में बहुत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2021 monlty prediction: टैरो कार्ड्स में टोटल 78 कार्ड्स होते हैं। इनमें से 22 मेजर आरकेना कार्ड्स होते हैं और 56 माइनर आरकेना कार्ड्स होते हैं। आरकेना मतलब कोई भी रहस्य को उजागर करना। टैरो कार्ड्स में बहुत अच्छे से एक इंसान के पूरे जीवन के हर प्रकार के इमोशन और कंडीशन बताई गई है। टैरो कार्ड्स आपके ओरा और सबकॉन्शियस माइंड से कनेक्ट होकर आपको आपके बारे में वह सब बताते हैं जो आप जानना चाहते हैं।

यहां बताया जा रहा राशिफल आपके चंद्र राशि / सूर्य राशि  पर आधारित है। चंद्र राशि यानी (जब आप पैदा हुए उस वक्त चंद्रमा जिस भी राशि में था) या सूर्य राशि यानी (जब आप पैदा हुए सूर्य जिस भी राशि में था) दोनों में से कोई भी राशिफल जो आपको कनेक्ट करें वो आप पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं ये राशिफल टैरो कार्ड रीडर चिन्मया सांखला द्वारा बताया गया है। इसके अतिरिक्त शुभ लाभ प्राप्त करने के लिए 1 महीने तक आप ये उपाय भी कर सकते हैं।

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ- हनुमान जी की उपासना करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो- मां दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह- भगवान गणपति जी की उपासना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे- मां दुर्गा की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो- शिव परिवार की उपासना करें।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते- भैरव जी की उपासना करें।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु- दुर्गा सप्तशती का पाठ इस नवरात्रा में अवश्य करें और शनि देव की उपासना करें।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे- भगवान शिव और श्री कृष्ण की उपासना करें।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि- मां काली और श्री कृष्ण की उपासना करें।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द- भगवान शिव की उपासना करें और राम नाम का जाप जपना चाहिए।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि- बाला जी की उपासना करें एवं चिड़ियों को दाना डालें।

टैरो कार्ड रीडर
चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.com

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!