Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Oct, 2025 07:43 AM

अंक 1 – सूर्यांक (1 Number Rashifal)
इस नवंबर महीने में अंक 1 वालों के लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास का समय रहेगा। सूर्य की ऊर्जा आपको नयी दिशा में आगे बढ़ने का बल देगी। यदि आप किसी नई शुरुआत की
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अंक 1 – सूर्यांक (1 Number Rashifal)
इस नवंबर महीने में अंक 1 वालों के लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास का समय रहेगा। सूर्य की ऊर्जा आपको नयी दिशा में आगे बढ़ने का बल देगी। यदि आप किसी नई शुरुआत की सोच रहे हैं, तो यह महीना अत्यंत शुभ है। करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान की संभावना है।
प्रेम / रिश्ते
प्रेम-जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल लोगों को आकर्षक साथी मिल सकता है। पुराने रिश्तों में गलतफहमियां खत्म होंगी।
करियर / धन
नौकरी में नए अवसर और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय
रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप 11 बार करें।
अंक 2 – चंद्रांक (2 Number Rashifal)
भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहेगा पर अंततः मनोबल मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्राओं से लाभ होगा।
प्रेम / रिश्ते
प्रेमी युगलों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोग पुराने दोस्त से जुड़ सकते हैं।
करियर / धन
काम में स्थिरता रहेगी पर सहयोगियों की बातों पर ध्यान दें। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय
सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
चंद्र मंत्र ॐ चंद्राय नमः का जाप करें।
अंक 3 – गुरु अंक (3 Number Rashifal)
गुरु ग्रह के प्रभाव से ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी और शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए यह महीना भाग्यशाली है।
प्रेम / रिश्ते
रिश्तों में स्थिरता आएगी। शादीशुदा लोगों के बीच विश्वास और बढ़ेगा। सिंगल व्यक्तियों के विवाह प्रस्ताव बन सकते हैं।
करियर / धन
व्यावसायिक साझेदारी में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
उपाय
गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें।
ॐ गुरवे नमः का जाप करें।
अंक 4 – राहु अंक (4 Number Rashifal)
राहु अंक वाले इस माह चतुराई से कार्य करें। नई योजनाओं को जल्दबाजी में न शुरू करें। मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।
प्रेम / रिश्ते
संबंधों में रहस्यमय आकर्षण रहेगा पर कुछ गलतफहमियां भी संभव हैं। संवाद बनाए रखें।
करियर / धन
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। निवेश टालें।
उपाय
शनिवार को सरसों का तेल दान करें।
राहु बीज मंत्र का जाप करें।
अंक 5 – बुध अंक (5 Number Rashifal)
यह महीना तेज़ निर्णयों का है। बुध ग्रह की कृपा से नए संपर्क बनेंगे। यात्रा और संचार माध्यम से लाभ होगा।
प्रेम / रिश्ते
आपकी वाणी और चतुराई से प्रियजन प्रभावित होंगे। रोमांस में नयापन रहेगा।
करियर / धन
नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
उपाय
बुधवार को हरी मूंग का दान करें।
ॐ बुधाय नमः का जाप करें।
अंक 6 – शुक्र अंक (6 Number Rashifal)
शुक्र की कृपा से भौतिक सुख और सौंदर्य की प्राप्ति होगी। यह महीना मनोरंजन, प्रेम और सृजनात्मकता से भरा रहेगा।
प्रेम / रिश्ते
प्रेम-जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सिंगल लोगों को मनपसंद साथी मिल सकता है।
करियर / धन
कलात्मक कार्यों से लाभ होगा। सौंदर्य, मीडिया और फैशन क्षेत्र वालों को अवसर मिलेंगे।
उपाय
शुक्रवार को दुर्गा देवी की उपासना करें।
ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।
अंक 7 – केतु अंक (7 Number Rashifal)
केतु अंक वाले जातकों के लिए यह महीना आध्यात्मिक प्रगति का है। मन में एकांत और आत्मचिंतन की भावना बढ़ेगी।
प्रेम / रिश्ते
रिश्तों में आध्यात्मिक जुड़ाव होगा। पुराने रिश्तों में शांति और संतुलन आएगा।
करियर / धन
रहस्यमयी क्षेत्र, शोध, आयुर्वेद या धर्म से जुड़े कार्यों में उन्नति होगी।
उपाय
मंगलवार को गणेश जी की पूजा करें।
ॐ केतवे नमः का जाप करें।
अंक 8 – शनि अंक (8 Number Rashifal October 2025)
अंक 8 वालों के लिए यह महीना कर्मफल और आत्म-संयम का है। शनि देव की कृपा से आपके जीवन में गहराई आएगी लेकिन मेहनत और धैर्य का परीक्षण भी होगा। पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। दूसरों की मदद करने से यश मिलेगा। इस माह आप जीवन के अनुशासन और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलेंगे।
प्रेम / रिश्ते
यदि आप किसी संबंध में हैं तो यह महीना गंभीर निर्णयों का हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी गंभीर और परिपक्व व्यक्ति से मुलाकात होगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं पर रिश्तों में वाणी को नियंत्रित रखें।
करियर / धन
काम में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी परंतु साथ ही आर्थिक स्थायित्व के अवसर भी मिलेंगे। व्यापार में धीमी गति से लाभ होगा पर स्थायी रहेगा।
उपाय
शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप 108 बार करें।
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल और वस्त्र दान दें।
अंक 9 – मंगल अंक (9 Number Rashifal October 2025)
मंगल अंक वाले जातकों के लिए यह महीना जोश, नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप अपने जीवन के कई पहलुओं में नई शुरुआत करेंगे। ऊर्जा अधिक होगी पर गुस्से और उतावलेपन से बचना होगा। यह महीना निर्णायक उपलब्धियों का भी संकेत देता है, जहां मेहनत का सीधा फल मिलेगा।
प्रेम / रिश्ते
प्रेम जीवन में जोश और आकर्षण रहेगा। सिंगल जातक नए संबंधों में प्रवेश कर सकते हैं परंतु जल्दबाजी में निर्णय न लें। विवाहित लोगों के बीच रोमांस बढ़ेगा।
करियर / धन
मंगल की ऊर्जा से काम में गति आएगी। यह महीना नए प्रोजेक्ट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी कार्यों के लिए शुभ है। आर्थिक रूप से भी लाभ संभव है, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र जपें।
लाल वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।