Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Aug, 2026 12:18 PM

मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। गणपति मंडल के डिप्टी सैक्रेटरी विवेक राणे ने कहा, जब हम गणपति की आगमन यात्रा निकाल रहे थे तब पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर
मुंबई (एजैंसी): मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। गणपति मंडल के डिप्टी सैक्रेटरी विवेक राणे ने कहा, जब हम गणपति की आगमन यात्रा निकाल रहे थे तब पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक इमारत से यात्रा पर अंडे फैंके गए।
यह घटना आपत्तिजनक है। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।