उज्जैन में नाग पंचमी की भव्य तैयारी, मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 03:22 PM

nagchandreshwar temple opening date and time

उज्जैन में नागपंचमी के अवसर पर आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी एक साथ होने से श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

उज्जैन में नागपंचमी के अवसर पर आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी एक साथ होने से श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी अवसर पर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक 24 घंटे के लिए खोले जाएंगे।

पट खुलने से पहले रात करीब 11:30 बजे प्रथम पूजन की प्रक्रिया शुरू होगी। मध्यरात्रि 12 बजे श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन-अभिषेक करेंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे। नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर की तीन विशेष पूजाएं होंगी। पहली पूजा मध्यरात्रि, दूसरी 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे और तीसरी शाम महाकाल की संध्या आरती के बाद की जाएगी।

नागचंद्रेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शन के लिए प्रवेश कर्कराज पार्किंग से होगा, जबकि शीघ्र दर्शन की व्यवस्था हरसिद्धि पाल की ओर से रहेगी। महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन के लिए त्रिवेणी संग्रहालय स्थित प्रवेश द्वार और शीघ्र दर्शन के लिए नीलकंठ द्वार निर्धारित किया गया है। मान्यता है कि नागचंद्रेश्वर की दुर्लभ प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती नाग के फन पर विराजमान हैं। यह मंदिर साल में केवल नागपंचमी पर ही श्रद्धालुओं के लिए खुलता है।

(विशाल ठाकुर)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!