सपने में इस अवस्था में दिख जाए मोर तो समझ जाएं जीवन में हर तरफ से होने वाली है वृद्धि

Edited By Jyoti,Updated: 10 Dec, 2022 11:06 AM

peacock shagun apshagun

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर जहां देश की मान-सम्मान से जुड़ा है। वहीं हिंदू धर्म में भी मोर का एक विशेष स्थान है। मोर को दिव्य पक्षी माना गया है। ये भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के वाहन के रूप में जाने जाते हैं। जितना धार्मिक महत्व मोर का है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर जहां देश की मान-सम्मान से जुड़ा है। वहीं हिंदू धर्म में भी मोर का एक विशेष स्थान है। मोर को दिव्य पक्षी माना गया है। ये भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय के वाहन के रूप में जाने जाते हैं। जितना धार्मिक महत्व मोर का है, उतना ही महत्व मोर पंख का भी है। वैसे तो मोर हम सभी ने देखे हैं लेकिन अचानक कहीं जाते वक्त या सपने में मोर दिखाई दे तो ये आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताता है। जी हां, तो आज हम आपको मोर से ही जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे। जो आपको भविष्य में आने वाले संकट या धन वर्षा के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं-

अगर आप सुबह ऑफिस या कार्य क्षेत्र के लिए निकले हैं और इस वक्त आपको जाते समय मोर दिखाई दे तो यह आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है. यह इशारा करता है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने वाली है।

वैसे तो नाचता हुआ मोर बहुत कम दिखाई देता है लेकिन मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को नाचता हुआ मोर दिखाई देता है तो यह अच्छे और बुरे दोनों तरह के संकेत देता है। नाचता हुआ मोर आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराता है। वहीं दूसरी तरफ नाचते हुए मोर का दिखना ये भी संकेत करता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

उड़ता हुआ मोर भी देखना शुभ संकेत माना जाता है। वैसे तो उड़ता हुआ मोड़ देखना बेहद दुर्लभ है। लेकिन यदि किसी व्यक्ति को अचानक से उड़ता हुआ मोर दिखाई दे तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि उस व्यक्ति को कहीं से धन लाभ होने वाला है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में नाचता हुआ मोर दिखाई देता है तो यह आने वाले समय को लेकर आपको सतर्क रहने की तरफ इशारा करता है, वहीं यदि सपने में मोर पंख फैलाए दिखाई देता है तो संकेत करता है कि आपको बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप घर से निकले हैं और रास्ते में आपको मोर कहीं जाता हुआ दिखाई देता है तो समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। इतना ही नहीं जाते हुए मोर को देखना घर में मंगल कार्य होने का संकेत भी माना जाता है। 

अगर आपको कहीं मरा हुआ मोर नजर आ जाए तो यह अशुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई बड़ा संकट आने वाला है। ऐसे में आपको ग्रह शांति की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!