Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Feb, 2026 08:04 AM

Premanand Maharaj Darshan : Vrindavan के विख्यात संत Premanand Maharaj के प्रति श्रद्धा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। उनके श्री राधा केलि कुंज आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई भक्त अपने व्यक्तिगत जीवन...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Premanand Maharaj Darshan : Vrindavan के विख्यात संत Premanand Maharaj के प्रति श्रद्धा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। उनके श्री राधा केलि कुंज आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई भक्त अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्नों और समस्याओं का समाधान पाने के लिए उनसे एकांत में मार्गदर्शन लेते हैं और शास्त्रसम्मत उत्तर पाकर संतुष्ट लौटते हैं।
हाल ही में आश्रम की ओर से उनके दर्शन और एकांतिक वार्तालाप को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार, होली के बाद कुछ दिनों तक दर्शन और व्यक्तिगत संवाद के लिए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक आश्रम में पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवधि में सामान्य श्रद्धालुओं के लिए न तो दर्शन की व्यवस्था होगी और न ही एकांतिक वार्तालाप की। केवल दीक्षित परिकर को ही आश्रम में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
आश्रम प्रबंधन के मुताबिक 11 मार्च से टोकन वितरण की प्रक्रिया रोक दी जाएगी। संभावना है कि 18 मार्च से पुनः लाइन शुरू हो, लेकिन आम भक्तों के लिए दर्शन 19 मार्च के बाद ही उपलब्ध होंगे। इसलिए श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनानी चाहिए।
गौरतलब है कि 3 और 4 मार्च को ब्रज क्षेत्र में होली और हुरंगा उत्सव के अवसर पर देश-विदेश से लाखों लोग पहुंचेंगे। यदि कोई भक्त होली के बाद महाराज जी के दर्शन करना चाहता है, तो उसके पास 5 मार्च से 10 मार्च के बीच का समय उपयुक्त रहेगा। इसके बाद लगभग एक सप्ताह तक उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है।