Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Feb, 2026 02:46 PM

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है सुबह 8 बजे मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर श्री गणेश पूजन और श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन, अभिषेक और आरती संपन्न हुई।
Ujjain Shri Mahakaleshwar Mandir : श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का उत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है सुबह 8 बजे मंदिर प्रांगण स्थित कोटितीर्थ के तट पर श्री गणेश पूजन और श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन, अभिषेक और आरती संपन्न हुई। मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 पंडितों ने एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ के साथ भगवान महाकाल का विशेष अभिषेक किया।
दोपहर तीन बजे संध्या पूजन के बाद भगवान महाकाल ने नवीन वस्त्र धारण कर मनमहेश स्वरूप में दर्शन दिए। इस दौरान रजत आभूषण, मखाने की माला, बिल्वपत्र, दुपट्टा, मुकुट, मुंडमाला और छत्र से भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 15 फरवरी तक प्रतिदिन भगवान महाकाल अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। 13 फरवरी को उमा-महेश, 14 फरवरी को शिव तांडव और 15 फरवरी को सप्तधान मुखौटा स्वरूप में दर्शन होंगे। पूरे उज्जैन में शिवनवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विशाल ठाकुर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ