Shri Banke Bihari Mandir : होली से पहले बांके बिहारी मंदिर में बड़ा फैसला ! जगमोहन में विराजेंगे ठाकुर जी, बदल जाएगा दर्शन का समय

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 10:00 AM

shri banke bihari mandir news

Shri Banke Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर के संचालन और आने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 12वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता Allahabad High Court के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने की। इस दौरान होली उत्सव की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Banke Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर के संचालन और आने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 12वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता Allahabad High Court के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने की। इस दौरान होली उत्सव की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंध और वित्तीय पारदर्शिता समेत 15 अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

होली पर विशेष व्यवस्था
कमेटी ने फैसला लिया कि फाल्गुन मास के होली उत्सव में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी को गर्भगृह से बाहर लाकर जगमोहन में विराजमान किया जाएगा, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाने की भी योजना है। साथ ही 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के मद्देनज़र दर्शन समय में बदलाव किया जाएगा। नई समय-सारणी शीघ्र जारी की जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी में सख्ती
बैठक में मंदिर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। जीएसटी जमा न करने और लापरवाही बरतने के आरोपों के चलते पीएलएन 9 सिक्योरिटी एजेंसी को हटाने के निर्णय पर चर्चा हुई। इसके अलावा, सभी सेवायतों के सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। मंदिर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल और सुरक्षित रूप में संरक्षित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

दान पर टैक्स छूट की पहल
श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि मंदिर को मिलने वाले दान पर आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत छूट दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दान देने वाले भक्तों को कर में राहत मिल सकेगी।

वित्तीय प्रबंधन में बदलाव
मंदिर के भोग-प्रसाद के दैनिक बजट को 22,300 रुपये से बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न बैंकों में जमा धनराशि को मुख्य खातों में स्थानांतरित करने पर सहमति बनी। बैठक में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस तरह मंदिर प्रबंधन ने आगामी उत्सवों और व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!