Radha Kund Snan: संतान सुख की चाह और मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु पहुंचे राधा कुंड

Edited By Updated: 18 Oct, 2022 01:34 PM

radha kund snan

राधा कुंड (शुभम चौधरी): किसी को संतान सुख की चाह तो किसी को थी मोक्ष प्राप्ति की कामना, हर किसी के होठों पर था बस श्री राधा-श्री राधा नाम।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

राधा कुंड (शुभम चौधरी): किसी को संतान सुख की चाह तो किसी को थी मोक्ष प्राप्ति की कामना, हर किसी के होठों पर था बस श्री राधा-श्री राधा नाम।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

कल रात के ठीक 12 बजते ही गोवर्धन पर्वत पर स्थित राधा कुंड में आस्था रूपी संगम में डुबकी की होड़ लग गई। किसी ने एक तो किसी ने तीन डुबकी लगाई। श्री धाम राधाकुंड में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास से जुड़े अहोई अष्टमी मेले के महास्नान में लाखों ने डुबकी लगाई। हर कोई राधे की भक्ति में डूबा नजर आया। जिधर देखो उधर ही भक्ति की चादर ओढ़े आस्थावान श्रद्धालु श्री राधा कृपा कटाक्ष का पाठ करते दिखाई दिए। 

सोमवार की सुबह से ही कुंड के घाटों पर भीड़ दिखाई देने लगी और रात्रि तक सैलाब उमड़ने लगा। रात्रि 12 बजे महास्नान शुरू होकर सुबह तक चला। कार्तिक नियम सेवा में ब्रजवास कर रहे देशी-विदेशी भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। दो साल कोरोना संक्रमण काल के कारण दूर रहे विदेशी भी इस बार महास्नान में शामिल हुए।

मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर्व पर रात्रि में स्नान करने से निःसंतान दम्पत्तियों को संतान का सौभाग्य मिल जाता है। आस्था में मनोकामना पूरी होने के बाद भी श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। श्रीराधा-कृष्ण की प्रेममयी लीला के प्रतीक इस कुंड में स्नान के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा करते हुए राधारानी कुंड पर पूजा-अर्चना की। स्नान से पूर्व दीपदान किया गया। ठीक रात्रि 12 बजते ही श्री राधा कृपा कटाक्ष के गुंजायमान स्वरों के बीच महास्नान हुआ। पूरी परिक्रमा से लेकर राधाकुंड नगर में हर ओर श्रद्धालु राधे की भक्ति में नजर आये। पूरी रात्रि समस्त मंदिर एवं आश्रमों में धार्मिक आयोजन हुए। राधा कृपा कटाक्ष से लेकर कृष्ण कृपा कटाक्ष व राधे-राधे के उद्घोषों के गायन से श्री धाम राधा कुंड गुंजायमान रहा। विदेशी भक्त भी हरिनाम संकीर्तन का गायन कर रहे थे।
PunjabKesari
 

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!