Ram mandir news: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पूर्व महासचिव ने जारी किया 9 पन्नों का बयान

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 12:06 PM

ram mandir news

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने नौ पन्नों का बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को...

अयोध्या (त्रियुगनारायण तिवारी) : अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने नौ पन्नों का बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं।

चंपत राय ने अपने बयान में 33 बिंदुओं के जरिए वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अब तक मंदिर निर्माण से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण से जुड़े कई अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।

राय के मुताबिक, मंदिर निर्माण के लिए कौन सी कंपनी काम करेगी और वास्तुकार कौन होगा, जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी नृपेंद्र मिश्रा की पसंद के आधार पर लिए गए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में समिति में सभी की सहमति से फैसले लिए गए, लेकिन बाद में उन फैसलों में बदलाव कर दिया गया और नृपेंद्र मिश्रा के फैसले को ही अंतिम माना गया। चंपत राय ने दावा किया कि मंदिर निर्माण से जुड़े ज्यादातर फैसलों में मिश्रा की राय को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि मिश्रा की सलाह पर ही एलएंडटी को मंदिर निर्माण का काम दिया गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!