Ramayan Katha: सबसे बड़ा शिव भक्त होने के बावजूद रावण सीता स्वयंवर में क्यों नहीं उठा पाया था महादेव का धनुष? जानिए असली कारण

Edited By Updated: 14 Jan, 2026 12:25 PM

ramayan katha

Ramayan Katha: लंका का राजा रावण केवल एक शक्तिशाली योद्धा ही नहीं, बल्कि वेदों और शास्त्रों का महान ज्ञाता भी था। उसे त्रिलोक विजेता कहा जाता था और भगवान शिव का उससे बड़ा भक्त शायद ही कोई रहा हो। उसने अपने दस शीश काटकर महादेव को अर्पित किए थे और शिव...

Ramayan Katha: लंका का राजा रावण केवल एक शक्तिशाली योद्धा ही नहीं, बल्कि वेदों और शास्त्रों का महान ज्ञाता भी था। उसे त्रिलोक विजेता कहा जाता था और भगवान शिव का उससे बड़ा भक्त शायद ही कोई रहा हो। उसने अपने दस शीश काटकर महादेव को अर्पित किए थे और शिव व ब्रह्मा की घोर तपस्या से अनेक वरदान प्राप्त किए थे। फिर भी एक प्रश्न सदियों से लोगों के मन में है सीता स्वयंवर में रावण महादेव का धनुष क्यों नहीं उठा पाया?

Ramayan Katha

सीता स्वयंवर और शिव धनुष की शर्त
वाल्मीकि रामायण के बालकांड में सीता स्वयंवर का विस्तार से वर्णन मिलता है। राजा जनक ने माता सीता के विवाह के लिए एक अत्यंत कठिन शर्त रखी थी। शर्त यह थी कि जो भी वीर भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा, वही सीता का योग्य वर होगा। इस स्वयंवर में अनेक शक्तिशाली राजा और राजकुमार आए। इन्हीं में लंका नरेश दशानन रावण भी शामिल था।

Ramayan Katha

सबसे बड़ा शिव भक्त, फिर भी असफल क्यों हुआ रावण?
रामायण के अनुसार, रावण ने अपने बाहुबल के दम पर कैलाश पर्वत तक उठा लिया था, लेकिन शिव धनुष को उठाने में वह असफल रहा। शास्त्रों में इसका कारण केवल शारीरिक बल की कमी नहीं बताया गया है। महादेव के धनुष को उठाने के लिए तीन गुण आवश्यक थे शुद्ध भक्ति, प्रेम, विनम्रता और उदारता रावण के पास अपार बल और तपस्या थी, लेकिन उसमें अहंकार और आसक्ति भी थी। वह शक्ति से सब कुछ जीतना चाहता था, जबकि शिव धनुष केवल वही उठा सकता था, जिसके हृदय में अहंकार का लेश मात्र भी न हो।

Ramayan Katha

श्रीराम ने कैसे उठाया शिव धनुष?
जब सभी राजा असफल हो गए, तब प्रभु श्रीराम को धनुष उठाने के लिए आमंत्रित किया गया। श्रीराम ने सबसे पहले धनुष को प्रणाम किया, फिर सहज भाव से उसे उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह धनुष टूट गया।

यह घटना यह दर्शाती है कि जहां रावण का बल अहंकार से भरा था, वहीं राम का बल धर्म और भक्ति से युक्त था।

Ramayan Katha
शिव धनुष का नाम और उसका महत्व
शास्त्रों के अनुसार, महादेव के इस धनुष का नाम पिनाक था। इसी धनुष से भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था और उसकी तीनों नगरी को एक ही बाण से भस्म कर दिया था। बाद में यह धनुष देवताओं के माध्यम से राजा जनक तक पहुंचा।

PunjabKesari Ramayan Katha
कथा से मिलने वाली शिक्षा
यह कथा सिखाती है कि केवल शक्ति नहीं, संस्कार और विनम्रता भी आवश्यक है। अहंकार सबसे बड़े भक्त को भी गिरा सकता है। धर्म और मर्यादा से युक्त व्यक्ति ही सच्चा विजेता होता है।

PunjabKesari Ramayan Katha

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!