Daily Horoscope: आज इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Mar, 2026 08:15 AM

मेष : प्रॉपर्टी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे,
मेष : प्रॉपर्टी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
वृष: आम सितारा मजबूत, जो आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे।
मिथुन: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, यत्न तथा भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी मुश्किल हटेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मूड में खुशदिली रहेगी, आम सितारा आपको हर मोर्चा पर प्रभावी रखेगा।
सिंह : सितारा चूंकि नुकसान परेशानी देने वाला है, इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम सचेत रहकर करने ठीक रहेंगे।
कन्या : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, चिकनाईदार वस्तुओं, पैट्रोलियम तथा सी-प्राॅडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
तुला: सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसरों के सॉफ्ट रुख के कारण आपकी पैठ-छाप बढ़ेगी।
वृश्चिक: मजबूत सितारे के कारण आपकी राह में आ रही कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, शुभ कामों में ध्यान।
धनु : पेट के मामले में सावधानी रखनी जरूरी, किसी गलत चक्र में भी फंसने से बचना ठीक रहेगा।
मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, कोशिशों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल रहेगा।
कुंभ: डरे-डरे मन के कारण आपका मन किसी भी कोशिश को हाथ में लेने के लिए राजी न होगा, सफर भी न करें।
मीन : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपकी किसी समस्या को सुलझाने के लिए आपकी मदद कर सकती है।