व्यतिपात योग: ये 4 राशि वाले भूलकर भी न करें दूसरों का नुकसान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2019 08:32 AM

मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज हर किसी को साथ लेकर चलने का दिन है। आज पारिवारिक रिश्तों में भी मिठास आयेगी। आज राजनीति के क्षेत्र में रुची रखने वाले लोगों को समाज से जुड़ने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
 

मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज हर किसी को साथ लेकर चलने का दिन है। आज पारिवारिक रिश्तों में भी मिठास आयेगी। आज राजनीति के क्षेत्र में रुची रखने वाले लोगों को समाज से जुड़ने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो पिता अपनी कन्याओं के लिए वर की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज आपको बेटी के लिए अच्छा वर मिल सकता है। आज आपको मनोरंजन के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता काली की पूजा करें। जल्द ही तरक्की मिलेगी।
शुभ रंग- नेवी ब्लू   शुभ अंक- 3

वृष राशि वालों आज आप समझदारी से काम लें। इस राशि की महिलाएं आज घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। अगर आप नया घर लेना चाहते हैं। तो इस संबंध में आज फैसला ले सकते हैं। भगवान गणेश का स्मरण कर अपने काम में आगे बढ़ें। आज कोई दोस्त आपसे उधार की पेशकश कर सकता है। उधार देने से पहले सोच-विचार कर लेने की जरुरत है। आज घर वालों के साथ शाम के समय कहीं घुमने जाने का प्लान बना सकते हैं। मछली को दाना खिलाएं आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ अंक- 6

मिथुन राशि वालों के लिये आज का दिन मेहमानों की बरसात लेकर आया है। दोस्तों के प्रति आपके मन में प्रेम और स्नेह का भाव बना रहेगा। आज आप मेहमानों के साथ बाहर घूमने जाने वाले हैं और शापिंग करने वाले हैं। आपके मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी। आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपनी प्रतिभा को सही ढ़ग से निखार पाएंगे। आज राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे।
शुभ रंग- ग्रीन  शुभ अंक- 5

कर्क राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन घर में सुख-समृद्धी दिलाने वाला रहेगा। आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सभी दुखों का समाधान होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज छात्र राजनीति में जाने का अवसर मिल सकता है। बड़े स्तर पर लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसंशा होगी। आपके सीनियर्स का सहयोग आपको मिलेगा। अगर कोई वाहन खरीदने की सोच रहें हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है।किसी मंदिर के बाहर लोगों को भोजन कराएं प्रगति के रास्ते खुलेंगें।
शुभ रंग- वाइट  शुभ अंक- 2
 
सिंह राशि वालों आज किस्मत का साथ मिलने में परेशानी कम होगी। आपका कोई काम आसानी से हो जाएगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपको अपनी गलती से आज थोड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।
शुभ रंग- मैरुन  शुभ अंक- 1

कन्या राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे। मनोबल बढ़ा रहेगा। आज कुछ नया करने के लिये दिन ठीक नहीं है। आज बिजनेस कुछ मंदा रहेगा। शत्रु भी कष्ट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आपके दोस्त आपको काफी स्पोर्ट करेंगे। आफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। आज किसी पर तुरन्त भरोसा करने से बचना होगा। किसी को अपनी व्यक्तिगत बातों में शामील न करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग- फिरोजी  शुभ अंक- 7

तुला राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसरों का भरपूर फायदा उठाएगें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि के टिचरों को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसमें आप किसी अच्छे पद पर भी आसीन हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज कोई भी मुकाम हासिल कर लेगें। गरीबों में सवा किलों चावल का दान करें। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग- मैजंटा   शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि वालों आज वाणी पर थोड़ा संयम रखें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका काम समय से पूरा हो जाएगा। आज आप परिवार के साथ भी बाहर घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को सक्सेस के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक भटकाव से बचें, छोटी-छोटी चीज़ आपका मन भटका सकती है। स्वास्थ्य और दाम्पत्य सुख दोनों अच्छे रहेंगे, अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज   शुभ अंक- 9

धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिस ऑर्गनाइजेशन में काम करते हैं वहां कोई बदलाव हो सकता है, हो सकता है आपकी शिफ्ट चेंज कर दी जाये। जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। बिजनेस में कुछ नया करने के लिये आज का दिन अच्छा है। धन लाभ के रास्ते खुलेंगें। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। विवाहित आज कहीं पिकनिक के लिये प्लान बना सकते हैं। दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।भगवान शंकर की पूजा करें। सभी परेशानियों का अंत होगा।
शुभ रंग- यैलो   शुभ अंक- 3

मकर राशि वालों आज आपका दिन मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज आप कोई भी बात लोगों के सामने रखेंगे तो लोग उससे प्रभावित होंगे। कोर्ट- कचहरी में चल रहे मसलों का आज आसानी से हल निकल जाएगा। फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज किसी से पैसा उधार न लें आने वाले समय में ये आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। आज पुराने काम का निपटारा करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इससे काम का बोझ हल्का रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा बना रहेगा। माता दुर्गा को प्रसाद चढ़ाएं। मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग- ब्लू    शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि वालों आज आपका सफलता पाने का दिन है। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे जो आसानी से भुलाया न जा सके। आज ननिहाल से भेंट मिल सकती है। आज माता-पिता से प्रेम मिलने का दिन है। अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज पिता से भी आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। अच्छे भाग्य के कारण आपको मनचाहे रिजल्ट मिल सकते हैं। आपके घर मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
शुभ रंग- रॉयल ब्लू  शुभ अंक- 4
 
मीन राशि वालों आज ऑफिस में वर्कलोड रहेगा लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ और कलीग्स के सहयोग से उसे पूरा कर लेंगे। जिसके लिए बॉस आपको पुरस्कृत भी कर सकते हैं। आज इस राशि के लोगों के पार्टनर को प्रॉफिट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दूसरों के काम से कुछ सीखने की चाहत रखेंगे। 
आप कुछ लोगों को महत्वपूर्ण मामलों में कारगर राय दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। 
शुभ रंग- सैफरॉन  शुभ अंक- 9

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!