Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Jul, 2026 01:47 PM

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र का बहुत खास महत्व है। जब कोई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका असर मानव जीवन, जीव-जन्तु और देश-दुनिया के साथ कई राशियों पर भी देखने को मिलता है।
Sun transit Pushya Nakshatra July 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र का बहुत खास महत्व है। जब कोई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका असर मानव जीवन, जीव-जन्तु और देश-दुनिया के साथ कई राशियों पर भी देखने को मिलता है। 20 जुलाई को सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र से शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ और उन्नति दायक माना जाता है, जिसके स्वामी न्याय के देवता शनि देव हैं। जब आत्मा और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव इस नक्षत्र में गोचर करेंगे तो की राशियों को लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश से किन-किन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार।
वृष राशि
सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश वृष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई प्लानिंग करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन कोशांत करने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह गोचर करियर में स्थिरता और बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। जो लोग विदेशी कंपनियों में काम कर रहे हैं या विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी राह आसान होगी। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ