Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Jul, 2026 12:02 PM

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के गोचर और उनकी दृष्टि से का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन की शुरुआत 30 जुलाई को होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा।
Shani Mangal Drishti 2026 : ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के गोचर और उनकी दृष्टि से का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन की शुरुआत 30 जुलाई को होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। सावन की शुरुआत होने से पहले शनि और मंगल की का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, शनि और मंगल के इस संबंध का कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि शनि और मंगल की इस चाल से किन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है।
मेष राशि
शनि और मंगल का संयोग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल का संयोग खास रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
तुला राशि
शनि और मंगल का संयोग तुला राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का पलान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिर मूवी डेट पर जाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल का संयोग सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ