Tulsi Vastu Tips : तुलसी सूखने पर न करें ये बड़ी भूल, वास्तु के अनुसार करें सिर्फ ये काम

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 02:45 PM

tulsi vastu tips

सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। ऐसे में जब घर में लगी तुलसी अचानक सूखने लगे, तो कई लोग इसे शुभ-अशुभ...

Tulsi Vastu Tips : सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। ऐसे में जब घर में लगी तुलसी अचानक सूखने लगे, तो कई लोग इसे शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़कर देखने लगते हैं। कहा जाता है कि सूखी हुई तुलसी को लंबे समय तक घर में रखना उचित नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम होने लगता है। हालांकि इसके पीछे प्राकृतिक कारण भी हो सकते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से सूखी तुलसी के साथ कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि अगर तुलसी के पत्ते सूख जाएं तो क्या करना चाहिए।

Tulsi Vastu Tips

सबसे पहले यह जानते हैं कि क्या सच में सूखी तुलसी को अशुभ माना जाता है तो बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के घर में तुलसी सूख गई है तो माना जाता है कि यह कहीं न कहीं आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को रोक सकती है और इसे अशुभ भी माना जाता है। माना जाता है कि यदि तुलसी सुख गई है तो इससे आपके घर में आर्थिक तंगी आती है साथ ही घर में मनमुटाव पैदा हो सकती है। ऐसे में कहा जाता है कि घर में सूखी तुलसी को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए।

Tulsi Vastu Tips

आगे बता दें कि यदि तुलसी सुख गई है तो इसका क्या करना चाहिए। ऐसे में बता दें कि अगर आपके घर की तुलसी भी सूख गई है तो इससे कभी भी कूड़ेदान में न फेंके क्योंकि जैसे कि पहले भी बता चुकें हैं कि तुलसी को मां लक्ष्मी की रुप माना जाता है, ऐसे में तुलसी को निकालकर कूड़ेदान में डालने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है तथा जातक को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तुलसी के सूख जाने पर उसे सम्मानपूर्वक गमले से निकाल लें और इसे किसी भी पवित्र नदी में बहा दें। यदि किसी नदि में प्रवाह नहीं कर सकते तो इसे किसी पेड़ के पास की मिट्टी में दबा दें। इसके बाद कोशिश करें कि गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन गमले में नई तुलसी लगाएं।

बता दें कि जब भी आप तुलसी लगाएं, उससे पहले उसकी सही दिशा का चयन करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को लगाने के लिए उत्तर या फिर पूर्व दिशा सबसे अधिक शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से अधिक लाभ मिलता है साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Tulsi Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!