क्या आप जानते हैं भगवान शिव की तीसरी आंख का रहस्य ?

Edited By Lata,Updated: 24 Jun, 2019 10:37 AM

religious story of lord shiva

ये बात तो सब जानते ही हैं कि भगवान शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। उन्हीं नामों में से एक है त्रिलोचन, जिसका अर्थ हैं तीन आंखों वाला, क्योंकि एक मात्र भोलेनाथ ही ऐसे देव हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ये बात तो सब जानते ही हैं कि भगवान शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। उन्हीं नामों में से एक है त्रिलोचन, जिसका अर्थ हैं तीन आंखों वाला, क्योंकि एक मात्र भोलेनाथ ही ऐसे देव हैं जिनकी तीन आंख हैं, इसलिए उन्हें त्रिलोचन भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान अपने तीसरे नेत्र से सब कुछ जान सकते हैं, जोकि आम आंखों से नहीं देखा जा सकता था। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि भगवान शिव के ही तीन नेत्र क्यों हैं? तो चलिए आज इस रहस्य के पहलुओं से पर्दा उठाते हैं और आपको बताते हैं शिव के तीसरे नेत्र यानि तीसरी आंख के पीछे की पूरी कहानी।  
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva third eye

जानें, भगवान शिव के गले में पहनी मुण्डों की माला का राज़ (VIDEO)

वैसे तो ये बात सब जानते ही होंगे कि इस तीसरे नेत्र का इस्तेमाल शिव केवल क्रोध की अवस्था में ही करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि भगवान शिव ही तीनों लोकों पर नजर रखते हैं। इन्हें सृष्टि में प्रलय का कारक भी कहा जाता है। शिव के तीन नेत्र इस बात का प्रतीक हैं कि यह इस संसार में व्याप्त तीनों गुण रज, तम और सत्व के जनक हैं। इनकी ही प्रेरणा से रज, तम और सत्व गुण विकसित होते हैं। भगवान शिव की तीसरी आंख उनका कोई अतिरिक्त अंग नहीं है बल्कि ये दिव्य दृष्टि का प्रतीक है। ये दृष्टि आत्मज्ञान के लिए बेहद ज़रूरी बताई जाती है।

शिव जी के पास ऐसी दिव्य दृष्टि का होना कोई अचरज की बात नहीं है। महादेव की छवि उनकी तीसरी आंख को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाती है। शिव की तीसरी आंख के रहस्य में कई सारी कथाएं प्रचलित हैं। लेकिन इस संदर्भ में एक ऐसी कथा प्रचलित है जिसका जिक्र अक्सर किया जाता है। यह कथा है कामदेव को तीसरी आंख से भस्म कर देने की कथा।

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले ज़रूर पता होनी चाहिए ये ख़ास बातें (VIDEO)
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva third eye

क्या शिव और शंकर अलग-अलग हैं ? (VIDEO)

एक समय की बात है, जब पार्वती जी ने भगवान शिव के पीछे जाकर उनकी दोनों आंखें अपनी हथेलियों से बंद कर दी। इससे सारे संसार में अंधकार छा गया क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव की एक आंख सूर्य है, दूसरी चंद्रमा। अंधकार होते ही समस्त संसार में हाहाकार मच गया तब भोलेनाथ ने तुरंत अपने माथे से अग्नि निकाल कर पूरी दुनिया में रोशनी फैला दी। रोशनी इतनी तेज थी कि इससे पूरा हिमालय जलने लगा। ये देखकर मां पार्वती घबरा गई और तुंरत अपनी हथेलियां शिव की आंखों से हटा दी। तब शिव जी ने मुस्कुरा कर अपनी तीसरी आंख बंद की। शिव पुराण के अनुसार पार्वती जी को इससे पूर्व ज्ञान नहीं था कि शिव त्रिनेत्रधारी हैं।

कामदेव ने पापवृत्ति द्वारा भगवान शिव को लुभाने और प्रभावित करने किया। जिसके बाद शिव ने अपना ध्यान टूटता देखकर क्रोधित होकर शिव ने अपनी तीसरी आंख खोली और उससे निकली दिव्य अग्नी से कामदेव को जलाकर भस्म कर दिया।
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva third eye
सच्चाई यह है कि यह कथा प्रतिकात्मक है जो यह दर्शाती है कि कामदेव हर मनुष्य के भीतर वास करता है पर यदि मनुष्य का विवेक और प्रज्ञा जागृत हो तो वह अपने भीतर उठ रहे अवांछित काम के उत्तेजना को रोक सकता है और उसे नष्ट कर सकता है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!