हर रात शिवलिंग के सामने जलाना चाहिए दीपक जानें, इससे जुड़ी रोचक कथा

Edited By Updated: 24 Jul, 2019 10:09 AM

religious story of lord shiva

शिव का प्रिय सावन माह चल रहा है, जोकि 15 अगस्त तक चलेगा। हर शिव भक्त इस पूरे मास में भगवान की पूजा-अर्चना करता है,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शिव का प्रिय सावन माह चल रहा है, जोकि 15 अगस्त तक चलेगा। हर शिव भक्त इस पूरे मास में भगवान की पूजा-अर्चना करता है, ताकि उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सके। ऐसा माना जाता है कि जो कोई पूरे सावन के महीने में शिवालय जाकर दीप दान करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यहां तक कि शिव पुराण में भी बताया गया है कि रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाना चाहिए। तो चलिए इसके पीछे जुड़ी एक पौराणिक कथा के बारे में बताते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva
शिवपुराण में बताई गई कथा के अनुसार प्राचीन काल में गुणनिधि नाम का एक व्यक्ति बहुत गरीब था। वह अपने और अपने परिवार के लिए भोजन की खोज कर रहा था। खाने की खोज में उसे रात हो गई और वह वहीं पर एक शिव मंदिर में रूक गया। गुणनिधि ने सोचा कि इसी जगह रात्रि विश्राम कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने मंदिर में अपनी कमीज जला दी। रात के समय भगवान शिवलिंग के प्रकाश करने के फलस्वरूप से उस व्यक्ति को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद प्राप्त हुआ।
सावन के हर सोमवार कर लें ये काम तो मिलेगा सर्वार्थ सिद्धि का वरदान
PunjabKesari, kundli tv, shivlinga pujan
इस कथा के अनुसार ही रात या शाम के समय शिव मंदिर में रोशनी करने के लिए दीपक जलाना चाहिए और दीपक जलाते समय "ऊँ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसके अलावा इस मंत्र का 108 बार जाप रूद्राक्ष की माला पर भी कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!