सावन के हर सोमवार कर लें ये काम तो मिलेगा सर्वार्थ सिद्धि का वरदान

Edited By Updated: 24 Jul, 2019 04:35 PM

do this upay on every monday

सावन का माह चल रहा है और इस महीने में भगवान से शंकर से जुड़ा हर उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सावन का माह चल रहा है और इस महीने में भगवान से शंकर से जुड़ा हर उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। इस पूरे माह में की गई पूजा-अर्चना सफल होती है। कहते है शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भोलेनाथ व्यक्ति को मनचाहा वरदान देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर सावन के हर सोमवार को कर लिया जाए तो व्यक्ति की हर मनोकामना भगवान पूरी कर देगें।
PunjabKesari, kundli tv, shivlinga image
ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन के सोमवार आपको अपने घर के शिवलिंग या फिर किसी मंदिर के शिवलिंग को जलाभिषेक कराना है। जलाभिषेक से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं जलाभिषेक की सही विधि-
सावन के हर सोमवार कर लें ये काम तो मिलेगा सर्वार्थ सिद्धि का वरदान
तांबे के लोटे या अन्य किसी पात्र में गंगाजल भर लें, फिर उसमें गाय का दूध मिश्रित कर लें। इसके बाद आप भांग की कुछ साफ पत्तियां लेकर उस पात्र में रख लें। 
PunjabKesari, kundli tv
इसके बाद भगवान शिव को अपने अंतर्मन में ध्यान करके 'ओम नम: शिवाय शिवाय नम:' मंत्र का जाप करते हुए उस पात्र के गंगाजल, दूध और भांग को भगवान शिव को अर्पित कर दें।

उसके बाद रूद्राक्ष की माला पर 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप सच्चे मन से करना है, तभी भगवान जल्द ही आपका पूरा करेंगे हर काम। 
PunjabKesari, kundli tv, shivlinga image
ऐसा आपको सावन के चार सोमवार तक करना है। ऐसा करने से व्यक्ति को सर्वार्थ सिद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ पूरी भी कर देते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!