Sawan Month 2023: 19 साल बाद 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार बरसाएंगे भोले बाबा अपनी कृपा

Edited By Updated: 12 Jun, 2023 09:13 AM

sawan month 2023

हिंदू धर्म में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस पूरे माह में महादेव की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। वैसे तो हर बार सावन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan Month 2023: हिंदू धर्म में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस पूरे माह में महादेव की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। वैसे तो हर बार सावन माह में 4 या 5 सोमवार के साथ भक्त भगवान शिव को खुश करते हैं लेकिन इस बार 2023 में सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल एक माह बढ़ रहा है। जिसे अधिक मास कहा जाता है। इस कारण अब की बार बरसेगी भोले बाबा की असीम कृपा। 12 के बजाय 13 महीने होंगे और भोलेनाथ 4 या 5 नहीं बल्कि 8 सोमवार भक्तों पर अपना आशीर्वाीद बनाएं रखेंगे। तो आइए जिन शिव भक्तों के मन में सावन माह को लेकर कन्फ्यूजन चल रही है, उसे दूर करने के लिए जानते हैं, कब शुरू होगा सावन ? और कैसे बनेंगे अद्भुत संयोग ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

When will start Sawan कब शुरू होगा सावन 2023: इस बार सावन का महीना 2 महीने के लिए होगा। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और 31 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा। यानि कि 59 दिनों तक भक्त भोलेबाबा की पूजा कर सकेंगे और सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा।

Amazing coincidence happening this time इस बार बन रहा अद्भुत संयोग: हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को अधिक मास का स्वामी कहते हैं इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इसी वजह से सावन और अधिकमास एक साथ पड़ने से हरि और हर की कृपा अपने उपासकों पर एक साथ होगी।

Worship Bholenath in this way in Sawan इस तरह करें सावन में भोलेनाथ की पूजा
सुबह उठकर दाहिने हाथ में जल लेकर व्रत करने का संकल्प लें और शिव शंभू की आराधना करें।
सावन के माह में ज्यादा से ज्यादा भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
हर सोमवार भगवान शिव का पंचामृत के साथ अभिषेक करें।
प्रसाद के रूप में ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं क्योंकि भोलेनाथ को सफेद रंग बहुत प्रिय है।
प्रत्येक सोमवार शिव चालीसा के साथ पूजा की शुरुआत करें और आरती के साथ पूजा का समापन करें।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!