Edited By Sarita Thapa,Updated: 30 Jul, 2026 01:24 PM

ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया या रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जो अचानक से जीवन में की बड़े बदलाव लेकर आने वाला माना जाता है। जब भी राहु अपना राशि परिर्वतन करता है या नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है।
Sawan Rahu Nakshatra Gochar : ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया या रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जो अचानक से जीवन में की बड़े बदलाव लेकर आने वाला माना जाता है। जब भी राहु अपना राशि परिर्वतन करता है या नक्षत्र बदलता है, तो इसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। इस बार राहु का गोचर बहुत खास रहने वाला है। क्योंकि देवों के देव महादेव के पावन महीने सावन में राहु अपना नक्षत्र परिर्वतन करेंगे। इस समय राहु अपने ही नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर रहा है और 2 अगस्त 2026 से ये धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राहु के इस गोचर से कुछ खास राशियां ऐसी हैं, जिन्हें जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई देंगे। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
राहु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वास मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बाहार छाई रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन शानदार रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा।
तुला राशि
राहु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की के साथ हनीमून के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन उत्तम रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। सिंग लोग क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ