Septic Tank Vastu: छोटे घर में सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन और बेडरूम बनाने के गुप्त वास्तु नियम

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 03:46 PM

septic tank vastu

Septic Tank Vastu: क्या आप छोटे प्लॉट में सेप्टिक टैंक की सही जगह को लेकर चिंतित हैं? जानें, वास्तु शास्त्र के अनुसार वह एकमात्र दिशा जहां सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन और बेडरूम बनाना पूरी तरह सुरक्षित और शुभ है।

Septic Tank Vastu: वर्तमान समय में अधिक आबादी तथा बढ़ती कीमतों के कारण प्लाॅट साईज छोटे होते जा रहे हैं, जिस कारण कई घरों में सैप्टिक टैंक या अंडर ग्राउण्ड वाटर टैंक घर के अंदर ही बनाना पड़ता है। आमतौर पर यह धारणा बन चुकी है कि सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन या बेडरूम नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं, जो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। लेकिन यह बात पूर्णतः सही नहीं है।

सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन बनाया जा सकता है लेकिन सेप्टिक टैंक और किचन दोनों वास्तुअनुकूल स्थान पर होने चाहिए। यदि इनमें से कोई एक भी गलत दिशा में होगा, तो उसका नकारात्मक प्रभाव घर के वास्तु पर अवश्य पड़ेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, केवल मध्य-उत्तर ही एक ऐसी दिशा है जहां किचन और सेप्टिक टैंक दोनों को शुभ माना जाता है। इसलिए, केवल उत्तर दिशा में ही सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन का निर्माण किया जा सकता है। इसी के साथ यह ध्यान रखना भी आवश्यक है कि यहां भी सेप्टिक टैंक, किचन के ईशान कोण या मध्य-उत्तर में आना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी दिशा में सेप्टिक टैंक के ऊपर किचन नहीं बनाया जा सकता, क्योंकि ऐसी स्थिति में किचन या सैप्टिक टैंक में से कोई एक वास्तु अनुकूल या वास्तु विपरीत अवश्य होगा और किसी जगह यह दोनों ही वास्तु विपरीत स्थिति पर हो सकते हैं। सैप्टिक टैंक का यही नियम अंडरग्राउण्ड वाटर टैंक पर भी लागू होता है।

इसी तरह, सेप्टिक टैंक के ठीक ऊपर बेडरूम भी बनाया जा सकता है, इससे कोई वास्तु दोष नहीं होता। शर्त केवल इतनी है कि यह बेडरूम घर के मध्य उत्तर, ईशान कोण या मध्य पूर्व में ही होना चाहिए क्योंकि इसी स्थान पर सैप्टिक टैंक या अंडर ग्राउण्ड वाटर टैंक वास्तुअनुकूल है, इसके अलावा किसी भी स्थान पर नहीं। बेडरूम में भी सेप्टिक टैंक या अंडर ग्राउण्ड वाटर टैंक बेडरूम के मध्य-उत्तर, ईशान कोण या मध्य-पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए।

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!