Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Aug, 2026 01:06 PM

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया, जीव-जंतु, मनुष्य और 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की चाल और नक्षत्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
Shani Nakshatra Parivartan : ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया, जीव-जंतु, मनुष्य और 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की चाल और नक्षत्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि का नक्षत्र परिवर्तन जातक के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ साबित होता है, वहीं कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। इस परिवर्तन के दौरान मुख्य रूप से 3 राशियों के जातकों को धन प्रबंधन और आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान किसी निवेश या किसी को बड़ा उधार देने से बचें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में आते-आते रह जाएगा। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। काम की गति थोड़ी धीमी हे सकती है। भाईयों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर विवाद पहले से बढ़ सकता है।
मकर राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आय के स्रोतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुरानी देनदारियां या अचानक आई कोई जिम्मेदारी आपके बजट को प्रभावित कर सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ