Shardiya Navratri Day 4: नवरात्र के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा, बुद्धि में होगी वृद्धि

Edited By Updated: 18 Oct, 2023 08:56 AM

shardiya navratri day 4

18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कूष्मांडा देवी को ब्रह्मांड की आदिशक्ति मा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 4th Day: 18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कूष्मांडा देवी को ब्रह्मांड की आदिशक्ति माना जाता है। मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप सबसे उग्र माना गया है। मां कुष्मांडा सूर्य के समान तेज देती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब संपूर्ण संसार में अंधकार छा गया था, तब मां कूष्मांडा ने अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। माना जाता है कि कुष्मांडा माता की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है। देवी कुष्मांडा की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद उनकी आरती के साथ पूजा समाप्त होनी चाहिए।

Tula Sankranti: आज करें ये उपाय, सूर्य देव की कृपा से मिलेगा धन-सम्पति का वरदान

PunjabKesari Shardiya Navratri Day 4

Shardiya Navratri 4th Day: मां कूष्मांडा करेंगी हर रोग का नाश

Maa Kushmanda puja method मां कूष्मांडा पूजा विधि
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनें। पूजा के समय देवी को पीला चंदन ही लगाएं। इसके बाद कुमकुम, मौली, अक्षत चढ़ाएं। पान के पत्ते पर थोड़ा सा केसर लेकर ''ऊँ बृं बृहस्पतये नम:'' मंत्र का जाप करते हुए देवी को अर्पित करें।

Shardiya Navratri Day 4: नवरात्र के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा, बुद्धि में होगी वृद्धि

अब ''ॐ कुष्माण्डायै नम:'' मंत्र की एक माला का जाप करें और दुर्गा सप्तशती या सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। मां कूष्मांडा को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पूजा में देवी को पीले वस्त्र, पीली चूड़ियां और पीली मिठाई अर्पित करें। देवी कूष्मांडा को पीला कमल भी प्रिय है। मान्यता है कि इसे देवी को अर्पित करने से साधक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

Vinayaka Chaturthi: आप भी हैं राहु-केतु की पीड़ा से परेशान तो आज का दिन है बेहद खास...

Is cheez ka lagae bhog इस चीज का लगाएं भोग
मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। इससे बुद्धि, यश और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। मालपुए का भोग लगाने के बाद स्वयं खाएं और ब्राह्मण को भी दें। ऐसा करने से मां अपने भक्तों से प्रसन्न रहती हैं। इसी के साथ आज के दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन व वस्त्र भेंट करने से धन में भी वृद्धि देखने को मिलती है।

आज का पंचांग- 18 अक्टूबर, 2023

PunjabKesari Shardiya Navratri Day 4

Maa Kushmanda Mantra मां कूष्मांडा मंत्र
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

Mata Vaishno Devi News: वैष्णो देवी में पहले 3 नवरात्रों के दौरान 1.27 लाख श्रद्धालु हुए नतमस्तक

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

Tarot Card Rashifal (18th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Maa Kushmanda Stotra मां कूष्मांडा स्तोत्र पाठ
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दरिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदा कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
जगतमाता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्।
चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यसुन्दरी त्वंहिदुःख शोक निवारिणीम्।
परमानन्दमयी, कूष्माण्डे प्रणमाभ्यहम्॥

आज का राशिफल 18 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

PunjabKesari Shardiya Navratri Day 4

लव राशिफल 18 अक्टूबर -  कह दो की तुम मेरे दिल में रहोगे

 पंडित सुधांशु तिवारी
 एस्ट्रोलॉजर/ ज्योतिषाचार्य
सम्पर्क सूत्र- 9005804317

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!