Banke Bihari Temple : बांके बिहारी मंदिर की दानपात्र चोरी से मचा बवाल, श्रद्धालुओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 09:51 AM

banke bihari temple

वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर से दानपात्र चोरी होने की घटना ने न केवल प्रशासन की नींद उड़ा दी है, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में भी गहरा रोष व्याप्त है।

Banke Bihari Temple : वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर से दानपात्र चोरी होने की घटना ने न केवल प्रशासन की नींद उड़ा दी है, बल्कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं में भी गहरा रोष व्याप्त है। जिस मंदिर की सुरक्षा में भारी पुलिस बल और निजी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, वहां से दानपात्र का गायब होना सुरक्षा दावों की पोल खोल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के एक द्वार के समीप की बताई जा रही है। सुबह जब मंदिर के कर्मचारी सफाई और दैनिक व्यवस्थाओं के लिए पहुंचे, तो उन्हें एक स्थान से दानपात्र गायब मिला। इसकी सूचना तुरंत मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी गई।

श्रद्धालुओं ने उठाए गंभीर सवाल
इस चोरी के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है। श्रद्धालुओं का कहना है जब मंदिर का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है और हर गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं, तो कोई चोर भारी-भरकम दानपात्र लेकर कैसे निकल गया। भक्तों ने आरोप लगाया कि प्रशासन का ध्यान केवल भीड़ नियंत्रण पर रहता है, जबकि मंदिर की आंतरिक सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना के पीछे किसी सोची-समझी साजिश या अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी जताई है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ गलियों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!