Shri Mata Vaishno Devi: चम्बा में बादल फटा,  वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3 की मौत

Edited By Updated: 22 Jul, 2025 08:51 AM

shri mata vaishno devi

चम्बा जिले के उपमंडल चुराह की नेरा पंचायत के रलहेरा गांव में बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आने से 5 गऊशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और दो गऊएं भी बह गई हैं। इसके अलावा सड़क में खड़ी एक बाइक भी बाढ़ की जद में आ गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चम्बा/तीसा/जालंधर/कटड़ा  (काकू चौहान, सुभानदीन, पुनीत, अमित): चम्बा जिले के उपमंडल चुराह की नेरा पंचायत के रलहेरा गांव में बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आने से 5 गऊशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और दो गऊएं भी बह गई हैं। इसके अलावा सड़क में खड़ी एक बाइक भी बाढ़ की जद में आ गई। यही नहीं गांव में मक्की की फसल तबाह हो गई है। वहीं चम्बा जिले के मैहला क्षेत्र की चड़ी पंचायत में भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कमरे में सो रहे नवविवाहित दंपति की मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सन्नी व उनकी पत्नी पल्लवी निवासी कियाणी के रूप में हुई है।

वहीं सोमवार सुबह वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा में लंगर के समीप भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सी.आर.पी.एफ. की टीमों ने राहत अभियान चलाया। 
घायलों को सी.एस.सी. कटड़ा ले जाया गया, जहां 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को श्री माता वैष्णो देवी नारायणा चिकित्सा केंद्र शिफ्ट किया गया जबकि अन्य का उपचार सी.एस.सी. कटड़ा में जारी था। वहीं नारायणा पहुंचे एक श्रद्धालु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक श्रद्धालु की पहचान उप्पन (70) पुत्र श्रीनिवासन निवासी यमुनानगर (चेन्नई) के रूप में हुई है।

वहीं घायल राजेंद्र भल्ला (70) पुत्र कृष्ण लाल निवासी हरियाणा, के. राधा पत्नी उप्पन निवासी यमुनानगर (चेन्नई) का उपचार श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल में जारी है। अन्य घायल लीलाबाई पत्नी रामचरण निवासी उत्तर प्रदेश का उपचार सी.एस.सी. कटड़ा में जारी है। 
उधर, पंजाब में हो रही बारिश से कई दरिया उफान पर हैं और सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। उफान पर चल रहे चक्की दरिया के पानी ने माजरा सहित कई गांवों का शहर से संपर्क तोड़ दिया। इसी क्रम में एयरपोर्ट तक जाने वाली मुख्य सड़क का काफी हिस्सा बह गया। बारिश से तापमान में 6 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पंजाब का अधिकतम तापमान 36 डिग्री बठिंडा में रिकार्ड किया गया। देर शाम 5 बजे तक पंजाब में 340 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई।

इसी क्रम में 22 जुलाई को पंजाब के 6-7 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, एस.ए.एस., फेतहगढ़ साहिब, पटियाला व आसपास के कुछ एक इलाके शामिल हैं। वहीं, 23 जुलाई को बारिश का प्रभाव कम होगा। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!