Shri Ram Janmabhoomi: श्रीराम जन्मभूमि की खुदाई में मिले मंदिर के अवशेष व प्राचीन मूर्तियां

Edited By Updated: 14 Sep, 2023 07:36 AM

shri ram janmabhoomi

नई दिल्ली (नवोदय टाइ स): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रही खुदाई में प्राचीन राम मंदिर के अवशेष और पुरानी मूर्तियां मिली हैं। इनमें खंभे, पत्थर व शिलालेख भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइ स): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रही खुदाई में प्राचीन राम मंदिर के अवशेष और पुरानी मूर्तियां मिली हैं। इनमें खंभे, पत्थर व शिलालेख भी शामिल हैं।

यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने सोशल मीडिया पर दी। मंदिर परिसर में इन अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है। चंपत राय ने प्राचीन अवशेषों से जुड़े पत्थरों व मूर्तियों की तस्वीरों को ‘एक्स’ पर सांझा किया। साथ ही श्रीराम मंदिर के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी दी।

चंपत राय के अनुसार मंदिर निर्माण की प्रक्रिया इन दिनों तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर है। अभी मंदिर के निर्माण में फिनिशिंग का काम बाकी है। अन्य काम पूरे कर लिए गए हैं। जनवरी में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले तक इनके पूरा होने की पूरी संभावना है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सफलता के लिए कमान विहिप और संघ ने संभाली है। आयोजन विश्वव्यापी बनाया जाएगा। साथ ही अयोध्या में लगभग 5 हजार की संख्या में साधु-संतों के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!