चंपत राय बेदाग, उनका भोलापन बना मुसीबत : गोविंद देव गिरि

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 10:08 AM

shri ram janmabhoomi teerth kshetra trust

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव गोविंद देव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय उनके अनुभव के आधार पर ‘बेदाग और निष्कलंक’ हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय का भोलापन ही उनके लिए मुसीबत बन गया और सभी पर विश्वास करना...

अयोध्या (इंट.): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त महासचिव गोविंद देव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय उनके अनुभव के आधार पर ‘बेदाग और निष्कलंक’ हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय का भोलापन ही उनके लिए मुसीबत बन गया और सभी पर विश्वास करना उनके लिए भारी पड़ा। महासचिव बनने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में गोविंद देव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट के दायित्वों के निर्वहन में कुछ कमियां रही हैं और जहां भी कमियां मिली हैं, उनमें सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी नहीं होती तो चोरी कैसे हो सकती थी? जहां कमी रही है, वहां सुधार किया जाएगा। चोरी करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

गोविंद देव गिरि का यह बयान ऐसे समय आया है जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावे और कथित चोरी के मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के दौरान दान की रकम और अन्य चढ़ावे के रखरखाव तथा उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इस बीच, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!