Smile please : कामयाबी पाने वालों और हार मानने वालों में यही होता है सबसे बड़ा अंतर

Edited By Updated: 31 May, 2026 02:33 PM

smile please

जीवन में सफलता पाने का सपना हर व्यक्ति देखता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए केवल इच्छाएं ही काफी नहीं होतीं। आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, धैर्य और सकारात्मक सोच ऐसे गुण हैं जो किसी भी व्यक्ति को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते...

Smile please : जीवन में सफलता पाने का सपना हर व्यक्ति देखता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए केवल इच्छाएं ही काफी नहीं होतीं। आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, धैर्य और सकारात्मक सोच ऐसे गुण हैं जो किसी भी व्यक्ति को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महान विचारकों और सफल लोगों का मानना है कि असफलताएं रास्ते की बाधाएं नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने के अवसर होती हैं। जब व्यक्ति अपने भीतर छिपी क्षमता को पहचानता है और परिस्थितियों से हार मानने के बजाय उनसे सीखने का प्रयास करता है, तब सफलता उसके कदम चूमती है। ऐसे ही कुछ प्रेरणादायक विचार हमें जीवन में आगे बढ़ने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। आइए जानते हैं उन अनमोल विचारों के बारे में, जो आपकी सोच को नई दिशा दे सकते हैं।

Smile please

हमारे शरीर के भीतर ऐसी आग है जिसे आपके द्वारा खुद भड़काना जरूरी है। -स्टीफन आर कोवेय

व्यक्ति जब खुद पर विश्वास करता है तो उसे सफलता का पहला रहस्य मिलता है। -नोर्मन विंसेंट पेले

बार-बार पराजित होना केवल एक अस्थायी स्थिति है। परित्याग ही इसे स्थायी बनाता है।     -मर्लिन वोसंत

कोई भी व्यक्ति वैसा कर सकता है जैसा वह करना चाहता है। वास्तव में सफल लोग काम करते हैं जबकि असफल कुछ नहीं करना चाहते।   -डॉ. फिल

Smile please

सफलता कर्म से जुड़ी है। सफल लोग आगे बढ़ते रहते हैं, वे गलतियां करते हैं लेकिन काम करना नहीं छोड़ते।     -कॉनराड हिल्टन

सफलता अपने उत्साह को खोए बिना विफलता से सफल होने की क्षमता है।    -सर विंस्टन चर्चिल

धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।    -महात्मा गांधी

अनुभव आप तभी प्राप्त करते हैं जब आपको मनचाही चीज आसानी से प्राप्त नहीं होती।    -डैन स्टैनफोर्ड

Smile please

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!