Snakes in dreams: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ

Edited By Updated: 04 Aug, 2022 08:19 AM

snakes in dreams

हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माने जाते हैं। हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता के प्रतीक हैं तो कहीं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

lots of snakes in dreams meaning: हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माने जाते हैं। हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता के प्रतीक हैं तो कहीं मृत्यु के। चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमें सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है।

PunjabKesari Snakes in dreams
सपनों में सांपों का दिखना
शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। कुछ सपने अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कुछ दिवंगत आत्माओं की भविष्यवाणी, शुभ अथवा अशुभ संकेत होते हैं। विशेषकर पितृपक्ष में मृतात्माओं का सपनों में बार-बार दिखना बड़ा आम है। वे अक्सर कुछ मांगती दिखती हैं और किसी जीवित को वह वस्तु दे देने से वे तृप्त प्रतीत होती हैं तथा कई बार उस वस्तु के साथ आशीर्वाद देती भी दिखती हैं। ज्योतिष शास्त्र स्वप्नों के विषय में बहुत स्पष्ट है।

सपने में सांप दिखना शुभ है या अशुभ
हर सपना कुछ कहता है, कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देख कर डर से नींद खुल जाती है जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ। कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है।

PunjabKesari Snakes in dreams

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Snakes in dreams

सपने में सांप के दिखने के कुछ संकेत
सांप को शिवलिंग से लिपटा देखना : आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सपने में सांप के दांत : आपका कोई करीबी आपको नुक्सान पहुंचाने वाला है।

मरा हुआ सांप : आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सुनहरा सांप : किस्मत खुलने वाली है।

सांप के काटने से मृत्यु  : इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।

PunjabKesari KUNDLI

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!