Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 May, 2026 03:02 PM

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कहा जाता है कि अगर घर की हर एक चीज को वास्तु के हिसाब से रखा जाए तो वास्तु दोष दूर रहती है। बचपन में खिलौने च्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं, इनके जरिए बच्चे बहुत कुछ सीखते, खेलते और खुश रहते...
Vastu Tips For Toys : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कहा जाता है कि अगर घर की हर एक चीज को वास्तु के हिसाब से रखा जाए तो वास्तु दोष दूर रहती है। बचपन में खिलौने च्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं, इनके जरिए बच्चे बहुत कुछ सीखते, खेलते और खुश रहते हैं। घर में बच्चों की हंसी, उनकी शरारतें और खिलौनों की आवाज एक अलग ही रौनक लाती है, लेकिन कई बार यही खिलौने जब टूट जाते हैं हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। टूटे हुए खिलौना को घर में रखने रखने से बच्चे की सेहत, बुद्धि, सीखने की क्षमता पर असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि टूटे हुए खिलौनों के लिए आपको किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।
टूटे हुए खिलौने क्यों माने जाते हैं अशुभ ?
वास्तु केअनुसार, टूटे हुए खिलौने का इस्तेमाल करना और घर में रखना अशुभ माना जाता है। कभी भी टूटे हुए खिलौने बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों के कमरे में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। टूटे हुए खिलौने घर में रखने से बच्चों का मन अशांत रखता है और उनके स्वभाव और पढ़ाई में भी बहुत असर पड़ता है।

किस दिशा में न रखें
वास्तु के अनुसार, किसी कारण अगर टूटे हुए खिलौनों को घर से बाहर नहीं कर सकते तो उन्हें सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है। टूटे हुए खिलौनों को ईशान कोण में न रखें। टूटे हुए खिलौनों को कोशिश करें कि सटोर रूम में ही रखें।
क्या खिलौने दान करना चाहिए ?
वास्तु के अनुसार, अक्सर लोग टूटे हुए खिलौनों का दान किसी जरूरतमंद को कर देते हैं। खिलौनों का दान करते समय इस बात का जरूरी ध्यान रखें कभी भी टूटे हुए खिलौने किसी को दान नहीं देना चाहिए। हमेशा अच्छे और किसी के खेलने लाइक खिलौनों का दान करें, ताकि उन्हें इस्तेमाल करने वाला बच्चा खुशी-खुशी उसके साथ अच्छे से खेल सके।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ