Stock Market Astrology: 5 दिन में 5 ग्रहों के बदलेगी चाल, बाजार पर जानिए क्या होगा असर

Edited By Updated: 18 Sep, 2025 01:00 AM

Stock Market Astrology: आज बात करेंगे बाजार की। अगला सप्ताह है, वह एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से बड़ा अहम रहने वाला है। पांच ग्रह पांच दिन में राशि बदल जाएंगे। चंद्रमा वैसे ही राशि बदलते हैं। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ है 12 सितंबर को उसके बाद 13 सितंबर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Stock Market Astrology: आज बात करेंगे बाजार की। अगला सप्ताह है, वह एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से बड़ा अहम रहने वाला है। पांच ग्रह पांच दिन में राशि बदल जाएंगे। चंद्रमा वैसे ही राशि बदलते हैं। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ है 12 सितंबर को उसके बाद 13 सितंबर को मंगल तुला राशि में आ जाएंगे तो यह रात को 9:34 पे होगा। मंगल इस समय कन्या राशि में थे और शनि के सामने गोचर कर रहे थे। मंगल कॉपर को, मंगल डिफेंस को रिप्रेजेंट करते हैं। हमने शुक्रवार को देखा कि डिफेंस इंडेक्स 4% भाग गया और 4.5% के आसपास भागा क्योंकि मंगल प्रभाव से निकल रहे हैं। मंगल अब तुला में आएंगे, यह षडाष्टक में रहेंगे लेकिन मंगल के ऊपर शनि की दृष्टि नहीं रहेगी न ही मंगल की दृष्टि शनि के ऊपर रहेगी। मंगल इस समय गुरु के प्रभाव में आएंगे क्योंकि गुरु का गोचर हो रहा है मिथुन राशि में। मिथुन राशि से गुरु की दृष्टि पड़ेगी मंगल के ऊपर तो मंगल गुरु के प्रभाव में आएंगे लेकिन मंगल राहु के प्रभाव में भी आ जाएंगे। इसका मतलब है कि एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव प्लनेट का आस्पेक्ट होना मंगल को एक्टिव कर रहा है। 

मंगल की एक्टिविटी ज्यादा अच्छी नहीं होती। पीस के लिहाज से शांति के लिहाज से क्योंकि यह दंगल करवाने वाला ग्रह है लेकिन बाजार के लिहाज से अच्छा हो जाएगा और बाजार में खासतौर पर सोने के लिहाज से, कॉपर के लिहाज से या डिफेंस के लिहाज से अच्छा हो जाएगा। 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र सिंह राशि में आएंगे केतु के साथ आ जाएंगे। केतु यहां पर गोचर कर रहे हैं, सूर्य आगे निकल जाएंगे। ये केतु के साथ युति होगी। एक पाप ग्रह और एक शुभ ग्रह दोनों की युति तेजी का कारक होती है। यह पोजीशन बनेगी सिंह राशि में इसकी शुक्र की। हालांकि यह युति है वो थोड़ी सी चांदी में प्रॉफिट बुकिंग जरूर करवा सकती है। 15 सितंबर को ही बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे सुबह 11:10 पर। यानी कि जिस दिन बाजार खुलेगा सोमवार को उस दिन 11:10, इसके बाद बाजार में हलचल होनी चाहिए। हो सकता है कि बाजार थोड़ा सा पॉजिटिव खुले। गैप अप के साथ खुले लेकिन उसके बाद थोड़ी सी प्रॉफ़िट बुकिंग ऊपर से आ सकती है। 11:10 के बाद बाजार की स्थिति कुछ और होगी। आप देखिएगा क्योंकि जैसे ही यह प्रवेश करेंगे कन्या राशि में। उसके बाद अगले दिन ही सूर्य भी यहां पर आ जाएंगे, सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में आएंगे। बुधवार बाजार की पोजीशन कुछ और ही नजर आएगी आपको। 19 सितंबर को बुध बृहस्पति है, वह पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे। तो यह सप्ताह बेहद अहम रहने वाला है। केवल पांच दिनों में पांच ग्रह राशि बदलेंगे। 

एस्ट्रोलॉजिकली लिहाज से पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन बाजार में काफी हलचल लेके आएगा। कोई भी पोजीशन आपको बिल्कुल सोच-समझ के बाजार में बनानी चाहिए। तो यहां पर शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश और केतु के नक्षत्र में गोचर से चीजें थम सकती है। सोना-चांदी को लेकर थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतनी पड़ेगी। 18 अक्टूबर से लेकर 4 दिसंबर तक का समय एक बार चांदी के लिए फिर शुभ है क्योंकि चांदी कर्क राशि से देखी जाती है। चंद्रमा से देखी जाती है और शुक्र से देखी जाती है। कर्क राशि में शुक्र की शुक्र का गोचर हो रहा था। 18 अक्टूबर से कर्क राशि पर गुरु का गोचर शुरू हो जाएगा और कर्क राशि पे लास्ट टाइम जब गुरु का गोचर हुआ था। 

15 सितंबर को सुबह 7:31 पर चंद्रमा राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इससे पहले रात को 12:33 पे शुक्र राशि बदल लेंगे और सुबह 11:10 पर बुध कन्या में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार में नया मोड़ आ सकता है। सोमवार को कोई भी ट्रेड संभलकर करें। 16 सितंबर को चंद्रमा मिथुन राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे और राहु के प्रभाव में रहेंगे। इससे बाजार में स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है क्योंकि राहु के नक्षत्र में रहना चंद्रमा का अच्छा नहीं होता। एक तरीके से 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति करेंगे। यह युति 3 अक्टूबर तक बाजार के लिए अच्छी लग रही है। चंद्रमा कर्क राशि में शनि के पुष्य नक्षत्र में रहेंगे, जिससे बाजार में थोड़ा सा वोलेटिलिटी रह सकती है। इस दिन मेटल शेयरों में फोकस बनता हुआ आपको नजर आएगा। 18 सितंबर को चंद्रमा मंगल के साथ केंद्र में रहेंगे और मंगल के चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। इससे बाजार कंसोलिडेट करता हुआ नजर आएगा और हमें बाजार में देखिएगा डिफेंस में और कॉपर से संबंधित कंपनियों के शेयरों के अलावा जो मेडिकल का काम करती हैं या कम्युनिकेशन का जो काम करती हैं, उनके शेयरों में हमें तेजी देखने को मिल सकती है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!