Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Aug, 2026 12:18 PM

शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल मंगलवार दोपहर के समय तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में नतमस्तक होंगे। ध्यान रहे कि 13 अगस्त को सुखबीर बादल हजूर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे और वहां उन पर
चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल मंगलवार दोपहर के समय तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में नतमस्तक होंगे। ध्यान रहे कि 13 अगस्त को सुखबीर बादल हजूर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे और वहां उन पर कातिलाना हमला हो गया था। हमले में घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सुखबीर बादल अब स्वस्थ हैं और गुरुद्वारा साहिब में अरदास करने और माथा टेकने जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अकाली दल के नेताओं और वरिष्ठ सदस्यों से श्री दमदमा साहिब में एकत्रित होने की अपील की है।