Sun Transit in Gemini: बुध के घर में सूर्य, 4 राशियों को होगा बंपर फायदा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jun, 2025 08:42 AM

Sun transit 2025: सूर्य देव करियर, हेल्थ के कारक हैं। सूर्य जिनके कारण जीवन चलता है। तो सूर्य का गोचर चार राशियों के लिए हमेशा अच्छी खबर लेकर आता है। 15 जून से सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 16 जुलाई तक यहीं रहेंगे फिर कर्क राशि में चले जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun transit 2025: सूर्य देव करियर, हेल्थ के कारक हैं। सूर्य जिनके कारण जीवन चलता है। तो सूर्य का गोचर चार राशियों के लिए हमेशा अच्छी खबर लेकर आता है। 15 जून से सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 16 जुलाई तक यहीं रहेंगे फिर कर्क राशि में चले जाएंगे। मिथुन राशि में सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए अच्छा होगा इसके लिए इस बात पर चर्चा करते हैं। तो सबसे पहली राशि जिसके लिए अच्छा होगा वो है मेष राशि। 

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य मित्र ग्रह है क्योंकि यहां पर फिफ्थ हाउस के लोड हो जाते हैं। यानी कि पंचम के स्वामी सूर्य खुद हो जाते हैं। सूर्य का तीसरे भाव का गोचर अच्छा होता है। पाप ग्रह जितने भी हैं तीसरे भाव में अच्छा फल करते हैं और सूर्य का तीसरे भाव में आना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आपका डिटरमिनेशन बढ़ेगा। निश्चित तौर पर भाई के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा है या भाई की हेल्थ को कोई इशू है तो वहां पर चीजें ठीक होती हुई नजर आएंगी। यहां पर सूर्य आपके लिए अच्छा फल करेगा। आपका कॉन्फिडेंस यहां पर बढ़ता हुआ नजर आएगा क्योंकि सूर्य पंचम के स्वामी हैं तो पंचम से संबंधित फल भी आपके लिए अच्छे होंगे। पंचम इजी गेंस का भाव है। पंचम से आपका लव अफेयर देखा जाता है। पंचम से स्टेट ऑफ माइंड देखा जाता है। पंचम हायर स्टडीज का भाव है। जितने भी स्टूडेंट्स हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। जो लोग काम करते हैं, जो लोग संतान की अपेक्षा कर रहे हैं, उनके लिए भी समय यह अच्छा है। यहां पर प्लानिंग की जा सकती है। फैमिली प्लानिंग को लेकर विचार किया जा सकता है। यह फिफ्थ हाउस के अच्छे फल लेकर आएगा, यहां से अपने भाव से 11 गोचर कर रहा है। फिफ्थ हाउस से देखेंगे तो सूर्य का गोचर आपके लिए 11थ हाउस में हो रहा है। लग्न से थर्ड हो रहा है। ग्यारहवें भाव का गोचर भी अच्छा होता है। सूर्य का अपनी राशि से 11 जाना भी अच्छा है। तो यह मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के गोचर का फल रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर होगा छठे भाव में। छठा भाव अगेन रोग, ऋण, शत्रु का भाव होता है। यहां पर सूर्य का गोचर अच्छा है। पाप ग्रह छठे भाव में अच्छा फल करते हैं। तो निश्चित तौर पर आपके लिए यह गोचर अच्छा होने जा रहा है क्योंकि सूर्य यहां पर खुद विराजमान है। यहां पर सूर्य का छठे भाव में होना कोर्ट से संबंधित केसों में थोड़ी सी आपको राहत दे सकता है। कर्ज वाली स्थिति है तो वहां पर आपको राहत मिल सकती है। कोई फिजिकल दिक्कत आप फेस कर रहे हैं क्योंकि सूर्य हेल्थ के कारक होते हैं। छठे भाव से गोचर कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर यहां पर आपके लिए अच्छा गोचर है। यहां पर सूर्य अष्टमेश हो जाते हैं। अष्टम के स्वामी का छठे में चले जाना वैसे भी अच्छा होता है क्योंकि यहां से ग्यारहवें हो जाएंगे। तो अष्टम से संबंधित फल भी आपके अच्छे हो जाएंगे। जो स्टूडेंट्स रिसर्च से जुड़े हुए हैं जिनका काम ऐसा है, जहां पर बहुत डीप रिसर्च की जरूरत होती है। ऐसे स्टूडेंट्स को भी निश्चित तौर पर काफी फायदा होगा। 

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा। दशम भाव में सूर्य दिग्बली हो जाते हैं। यह आपके करियर, कारोबार, नौकरी का भाव है। सूर्य करियर के कारक भी होते हैं। तो निश्चित तौर पर यहां पर सूर्य का गोचर आपको काम के प्रति काफी उत्साहित कर देगा। तो निश्चित तौर पर यहां पर सूर्य आपको पूरी एनर्जी देंगे काम को लेकर और यहां पर आपके लिए सूर्य का गोचर निश्चित तौर पर कारोबार में भी वृद्धि करेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ाता हुआ नजर आएगा। यह कन्या राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर का फल देखने को मिलेगा। 

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए सूर्य खुद स्वामी है और स्वामी का सिंह राशि के जितने भी जातक हैं, उस राशि के स्वामी का 11थ हाउस में चले जाना शुभ है। 11th हाउस में चले जाना यानी कि वृद्धि का भाव है या प्रमोशन का भाव है। यहां से आय देखी जाती है तो निश्चित तौर पर लग्नेश का यानी कि राशि के स्वामी का 11थ चले जाना आपके लिए वृद्धि करवाएगा। आय में वृद्धि करवा सकता है, प्रमोशन करवा सकता है। इच्छाओं की पूर्ति यहां से होती है। तो निश्चित तौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी अच्छा होने जा रहा है। यहां पर सिंह राशि के जातक वैसे भी अपने आप को हेल्दी और उत्साहित भी पाएंगे क्योंकि राशि स्वामी ही आपका बड़े अच्छे गोचर में चला गया। 

सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय-

सुबह उठकर सूर्य को जल दीजिए। 

रोजाना अपने पिता का आशीर्वाद लीजिए। 

रविवार के दिन सूर्य से संबंधित दान किए जा सकते हैं। गुड़, गेहूं, घी का दान किया जा सकता है।

ॐ भास्कराय नमः का जाप करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!