Surya Upay: रविवार के दिन ये 7 उपाय अवश्य करें, सूर्यदेव की कृपा के साथ मिलेगी हर काम में सिद्धि

Edited By Updated: 29 Oct, 2023 10:02 AM

surya upay

सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान भास्कर को समर्पित होता है। इस दिन साधक विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-उपासना करते हैं। आयुर्वेद में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान भास्कर को समर्पित होता है। इस दिन साधक विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-उपासना करते हैं। आयुर्वेद में सूर्यदेव को ‘वैद्य’ कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन ये उपाय अवश्य करें।

PunjabKesari Surya Upay

Do these measures करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो रविवार के दिन तीन झाड़ू खरीदें। इनको वास्तु द्वारा निर्धारित दिशा में रखें। अगले दिन यानी सोमवार के दिन नजदीक के मंदिर में झाड़ुओं का दान कर दें। यह उपाय करने से बिगड़ी किस्मत बनने लगती है।

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाकर संध्या आरती करें। इससे धन संबंधी परेशानी दूर होती है। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस प्राप्त होता है।

PunjabKesari Surya Upay

रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा करें। इसके पश्चात, जरूरतमंदों को गुड़, दूध और अखंडित चावल आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से साधक को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अगर आप इच्छित वर पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद बरगद के किसी पेड़ के समीप जाएं। उसके पत्ते पर अपनी मुराद लिख दें। फिर बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।

रविवार के दिन स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय ‘ओम वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य बली होता है।

रविवार के दिन प्रात: काल में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari Surya Upay

धन प्राप्ति हेतु रविवार के दिन रोटी में गुड़ रखकर गौ माता को खिलाएं। इस उपाय को करने से साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!