Tarot Card Rashifal (19th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 06:49 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा  न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा  न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमय बना रहेगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर सर्तक रहे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को सोच- समझकर फाइनल करना होगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की अचानक मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। आंखों में जलन होने से परेशान रहेंगे।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकती है, सावधान रहें। दांतों के दर्द से थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार बना रहेगा।  

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नई डील मिलेगी।  परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!