Tarot Card Rashifal (25th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Apr, 2025 08:00 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries) टैरो कार्ड: The Chariot आज आपकी इच्छाशक्ति और आत्म नियंत्रण ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। आप जिस दिशा में बढ़ेंगे, वहां सफलता मिलेगी बस दिशा तय रखें और विचलित न हों।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) टैरो कार्ड: The Chariot
आज आपकी इच्छाशक्ति और आत्म नियंत्रण ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। आप जिस दिशा में बढ़ेंगे, वहां सफलता मिलेगी बस दिशा तय रखें और विचलित न हों। लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

वृषभ (Taurus) टैरो कार्ड: Knight of Pentacles
स्थिरता और अनुशासन आपकी आज की कुंजी है। आप धीरे-धीरे लेकिन ठोस प्रगति कर रहे हैं, जो आज बोएंगे, वही कल फल देगा। धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ कोई भी योजना बनाएं।

मिथुन (Gemini) टैरो कार्ड: Page of Swords
आज आप ज्ञान के लिए बेचैन रहेंगे। कोई नई जानकारी या वार्ता आपके जीवन की दिशा बदल सकती है खुले रहें और ध्यान से सुनें। विचारों की स्पष्टता और संवाद आपको मनचाहा मुकाम हासिल करवाने में सहायक होंगे।

कर्क (Cancer)टैरो कार्ड: The Moon
सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है। आज आपकी भावनाएं ऊंच-नीच का सामना कर सकती हैं। सपनों और आंतरिक संकेतों पर ध्यान दें। अपने अंतर्ज्ञान और धुंधले संकेतों का आत्मनिरीक्षण करें।

सिंह (Leo) टैरो कार्ड: Six of Wands
आप अपने प्रयासों की प्रशंसा पाने वाले हैं। लीडरशिप में सफलता और आत्म-सम्मान मिलेगा। आज आपको सराहना, मान्यता या कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है आत्मविश्वास बनाए रखें।  

कन्या (Virgo) टैरो कार्ड: Four of Swords
आज थोड़ा विराम लेने का दिन है। लगातार काम से थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, विश्राम या प्रकृति के बीच समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

तुला (Libra) टैरो कार्ड: Justice
आज आपके जीवन में संतुलन और निर्णय का समय है। जो भी फैसला लें, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों के आधार पर लें। उत्तरदायित्व के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

वृश्चिक (Scorpio) टैरो कार्ड: Death (Transformation)
यह अंत नहीं, एक नया आरंभ है। कुछ पुराना छूटेगा ताकि नया खिल सके। परिवर्तन को अपनाएं यही आपकी शक्ति है। इसे अपना नया जन्म समझ कर स्वीकार करें और आगे बढ़ते जाएं।

धनु (Sagittarius) टैरो कार्ड: The Fool
आज के दिन नई शुरुआत हो सकती है। जोखिम लेने से न डरें कभी-कभी मासूमियत ही सबसे बड़ी ताकत होती है। एक नई आशा के साथ कोई भी प्रयोग करें।

मकर (Capricorn) टैरो कार्ड: Eight of Pentacles
मेहनत रंग लाएगी। कोई नई स्किल सीखना या अपने कार्य में गहराई से उतरना आज आपके लिए लाभकारी होगा। समर्पण की भावना रखें। परिश्रम करें और अपना फोकस बनाएं रखें।

कुंभ (Aquarius) टैरो कार्ड: The Star
आशा और आध्यात्मिक ऊर्जा आज आपके साथ है। यह समय है अपनी आत्मा को फिर से जगाने का। आप दूसरों के लिए रोशनी बन सकते हैं।

मीन (Pisces) टैरो कार्ड: King of Cups
भावनाएं गहरी हैं लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभालने में सक्षम हैं। दूसरों के लिए आज आप एक भावनात्मक सहारा बनेंगे। दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ें लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!