Tarot Card Rashifal (4th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Jun, 2025 11:27 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries): आज आपके अंदर आत्मविश्वास की लहर है। कोई पुराना विचार आज नयी दिशा ले सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ा धैर्य रखें, बातों को तूल न दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries): आज आपके अंदर आत्मविश्वास की लहर है। कोई पुराना विचार आज नयी दिशा ले सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ा धैर्य रखें, बातों को तूल न दें। कार्यक्षेत्र में एक छोटी सी चूक बड़ा सबक सिखा सकती है।

वृषभ (Taurus): आज आपको भावनाओं और यथार्थ के बीच संतुलन बनाना होगा। परिवार में कोई पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। धन को लेकर सोच-समझ कर निर्णय लें। नए कार्य की योजना बन सकती है।

मिथुन (Gemini): आज कोई मित्र या परिचित आपको प्रेरणा दे सकता है। लेखन, कला या संवाद से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद सकारात्मक है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। यात्रा संभव है।

कर्क (Cancer): आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। कोई पुरानी याद या संबंध उभर सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह (Leo): आपका नेतृत्व आज चमक सकता है। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ आपकी सराहना कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत का संकेत है।

कन्या (Virgo): आज किसी रुकी हुई योजना में गति आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा पर नींद की कमी हो सकती है। घरेलू ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

तुला (Libra): नए संपर्कों से लाभ होगा। सौंदर्य, फैशन या कला से जुड़े लोग आज कुछ नया सृजन कर सकते हैं। प्रेम में भावनाओं की अधिकता रहेगी, वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी है।

वृश्चिक (Scorpio): आज निर्णय लेते समय अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। किसी पुराने शत्रु से अचानक भेंट हो सकती है, संयम रखें। मन थोड़ा विचलित रहेगा, ध्यान से लाभ मिलेगा।

धनु (Sagittarius): कोई यात्रा या नई योजना बन सकती है। शिक्षा और ज्ञान से जुड़ा कोई कार्य आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन संभव है। सच्चाई के रास्ते पर चलें, लाभ होगा।

मकर (Capricorn): कार्य के बोझ के बीच आत्म-चिंतन की आवश्यकता है। किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए वरदान बन सकती है। धन से जुड़ा कोई पुराना मामला हल होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त है। कोई नई दोस्ती गहरी हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल माध्यम से लाभ की संभावना है।

मीन (Pisces): भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज ज़रूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद संभव है पर आप धैर्य से उसे सुलझा सकते हैं। जल से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!