Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jul, 2025 06:50 AM

मेष (Aries) आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें। धन से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी। घर वालों से छोटी बात
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries) आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें। धन से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी। घर वालों से छोटी बात पर बहस हो सकती है पर प्यार में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ (Taurus) यात्रा या नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी को धन उधार देने से बचें। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini) आज के काम को कल पर टालने से बचें। कोई करीबी परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन सफल नहीं हो पाएगा। शारीरिक समस्याओं से राहत मिलेगी।
कर्क (Cancer) दैनिक योजनाएं सफल होंगी। नेतृत्व क्षमता उभर कर आएंगी, प्रशंसा मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में संयम रखें। घरवालों से मन की बात कहने का सही समय है।
सिंह (Leo) आज के दिन आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। निवेश करने के लिए अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। वेकेशन पर जाने की प्लानिंग सफल होगी। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलना होगा।
कन्या (Virgo) आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, संतुलन बनाकर चलना होगा। थोड़ा दबाव महसूस करेंगे पर मेहनत रंग लाएगी। कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। पुराने मित्र से रिश्ता नया रूप ले सकता है।
तुला (Libra) कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्थिरता बनी रहेगी। निर्णयों में सोच-समझ जरूरी है। साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, धैर्य रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio) आज हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने काम से काम रखें। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी।
धनु (Sagittarius) प्रॉपर्टी को लेकर अटका काम पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी मित्र की बातों में आने से बचें। चापलूसों से दूरी बनाकर रखें। रिश्ता अगले स्तर पर जा सकता है।
मकर (Capricorn) कोई लोन अप्लाई करेंगे, जो जल्दी ही मिल जाएगा। पार्टनर आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं, दिल भावुक रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
कुंभ (Aquarius) वाणी की सौम्यता के मीठे जाल में किसी को भी फंसाने में सफल होंगे। भाग्य साथ देगा, नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। नई सोच और क्रिएटिव आइडिया से लाभ मिलेगा।
मीन (Pisces) आज के दिन ध्यान और संयम की आवश्यकता है। गलत निर्णय लेने से बचें। धन लाभ के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। प्रेमी से दूर रहने का अहसास कुछ दुख देगा।