Tarot Card Rashifal (2nd august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Aug, 2025 06:47 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। सेहक को लेकर सतर्क रहे।

वृष- आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।  

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल  

वृश्चिक- इस राशि के जातकों का आज का दिन शानदार रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। धन से जुड़े फैसलों में सतर्क रहें।इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। इस राशि के युवा आलस्य से बचें और व्यावहारिक बने रहें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। सिंगल का दिल क्रश को देखने के लिए तरस जाएगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो काम लंबे समय से रुका हुआ था, वो पूरा होगा। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए घर वालों से बातचीत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- मीन राशि के जातकों आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। इस राशि युवा अपने  गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर फैसले लें। संतान के भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेगें। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!