Tarot Card Rashifal (9th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 09 Oct, 2025 09:52 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries Tarot Rashifal) कार्ड: The Emperor आज आत्मविश्वास और नेतृत्व आपका हथियार है। करियर में नई जिम्मेदारी मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Emperor
आज आत्मविश्वास और नेतृत्व आपका हथियार है। करियर में नई जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।
उपाय: लाल कपड़े पहनें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृषभ (Taurus Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Hierophant
पारिवारिक सलाह या परंपरा का पालन करें। विवाह या रिश्तों के लिए शुभ समय है।
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।

मिथुन (Gemini Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Magician
नए विचार और शब्दों की ताकत आपके पक्ष में है। करियर में अवसर। प्रेम में कोई नया आरंभ संभव।
उपाय: बुध मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” जपें।

कर्क (Cancer Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Moon
भावनाएं गहरी होंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव संभव है। ध्यान और मौन से समाधान मिलेगा।
उपाय: चंद्र मंत्र जपें और दूध से शिव अभिषेक करें।

सिंह (Leo Tarot Rashifal)
कार्ड:
Strength
आपके भीतर की शक्ति आपको हर चुनौती से पार कराएगी। प्रेम और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें और गुड़ का दान दें।

कन्या (Virgo Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Hermit
थोड़ा अकेले समय बिताएं, आत्मचिंतन करें। करियर के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय: हरे कपड़े पहनें और गणेश जी की आराधना करें।

तुला (Libra Tarot Rashifal)
कार्ड:
Justice
आपके कर्मों का फल अब आपके सामने आएगा। जो भी निर्णय लें, निष्पक्षता रखें। करियर में कानूनी या प्रशासनिक मामलों में लाभ। प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी।
उपाय: मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें और ॐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का 11 बार जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio Tarot Rashifal)
कार्ड:
Death
पुराने अध्याय का अंत और नए जीवन की शुरुआत। परिवर्तन से न डरें, यही आपकी उन्नति की कुंजी है। करियर में नई दिशा, रिश्तों में नयी समझ बनेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" जपें।

धनु (Sagittarius Tarot Rashifal)
कार्ड:
Temperance
संतुलन बनाना ही आज की कुंजी है। धन और रिश्तों में मध्यम मार्ग अपनाएं। यात्राओं से शुभ समाचार मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति का समय।
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और पीली वस्तु का दान करें।

मकर (Capricorn Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Devil
लालच या मोह से बचें। कुछ पुरानी आदतें रोक रही हैं आपकी प्रगति। करियर में बड़ा निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। प्रेम में ईमानदारी रखें।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” जपें।

कुंभ (Aquarius Tarot Rashifal)
कार्ड:
The Star
आशा, प्रेरणा और नये अवसर। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने सपने पूरे होने की संभावना। प्रेम जीवन में नई शुरुआत या पुरानी दूरी खत्म होगी।
उपाय: नीले कपड़े पहनें और शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें।

मीन (Pisces Tarot Rashifal)
कार्ड:
The High Priestess
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बहुत प्रबल है। किसी रहस्य या निर्णय को अपने मन की सुनकर लें। अध्यात्म और ध्यान आपके जीवन को संतुलित करेंगे।
उपाय: चांदी के बर्तन में जल भरकर चंद्र देव को अर्पित करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!