Tarot Card Rashifal (26th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 07:08 AM

tarot card rashifal

​​​​​​​मेष आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं की शुरुआत होगी। ऑफिस में आपकी राय महत्व पाएगी। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा।  पार्टनर के

मेष
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं की शुरुआत होगी। ऑफिस में आपकी राय महत्व पाएगी। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा।  पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

वृषभ
धैर्य और दृढ़ता से काम करने का दिन है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी हो सकती है लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। रोमांटिक मूड रहेगा, पार्टनर खुश होगा।  रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
उपाय: शुक्र देव को इत्र चढ़ाएं।

मिथुन
आज संचार कौशल आपका हथियार है। बातचीत से नए अवसर खुलेंगे। यात्रा का योग भी बन रहा है। सिंगल लोगों को क्रश से जवाब मिल सकता है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हरे रंग की कोई वस्तु अपने साथ रखें।

कर्क
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। आज घर-परिवार में व्यस्तता रहेगी। पार्टनर आपको अतिरिक्त समय देगा। लाभ कम लेकिन स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: चावल का दान करें।

सिंह
आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी काम को लेकर प्रशंसा मिलेगी। अच्छा समय है नए प्लान बनाने का। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। कारोबार में लाभ के संकेत है।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या
बारीकियों पर ध्यान दें। आज कोई अधूरा काम पूरा करने का मौका मिलेगा। रिलेशन में व्यावहारिकता जरूरी है। बचत बढ़ेगी। आने वाले समय में कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं।
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।

तुला
मन में उत्साह रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। पुराने प्रेम में नई ऊर्जा आएगी। कमाई के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करें।

वृश्चिक
शांत रहें, किसी बात पर बहस से बचें। रहस्य खुलने या सच सामने आने का योग है। भावुकता से निर्णय न लें। व्यर्थ खर्च बढ़ सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु
ऊर्जा बढ़ी हुई है, काम तेजी से होंगे। आपका उत्साह दूसरों को प्रेरित करेगा। यात्रा में रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

मकर
धैर्य रखें, आज योजनाएं धीरे-धीरे सफल होंगी। किसी बड़े निर्णय से पहले सलाह लें। रिश्ते में स्थिरता आएगी। बचत में सुधार।
उपाय: काले तिल का दान करें।

कुंभ
रचनात्मक सोच से सफलता मिलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। नई शुरुआत का योग है। अचानक लाभ के संकेत हकीकत में बदलेंगे।
उपाय: जल में थोड़ी सी केसर मिलाकर अर्पित करें।

मीन
आज मानसिक शांति जरूरी है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। धन लेकर सावधानी रखें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!