Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Aug, 2026 04:30 AM

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरी होगा।
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरी होगा। बिजनेस पार्चनर के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम गति पकडेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों क प्रमोशन मिल सकती है। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ शाम को मंदिर जाएंगे। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। लंबे समय के बाद अचानक एक्स से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करें। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम करवाने का विचार कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कानूनी मामले में सफलता आपके पक्ष में रहेगी।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। युवा किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। वाहन चलाते सावधानी बरतें।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार करें रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।